दुनियाभर में Apple की सर्विस ठप, साइबर हमले का शक 1

दुनियाभर में Apple की सर्विस ठप, साइबर हमले का शक!

8 mins read
18 views
November 18, 2026

App Store Down : मंगलवार को Apple के हजारों यूजर्स को ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी की कई जरूरी सेवाएं अचानक बंद हो गईं। इनमें iCloud, Apple Pay, Apple Music और App Store शामिल रहे। तकनीकी खराबी के बाद साइबर हमले की आशंका भी उठी, लेकिन ऐपल ने साफ किया कि इसके पीछे कोई साइबर अटैक नहीं था। कंपनी के मुताबिक, एक इंटरनल अपडेट की वजह से यह समस्या आई थी। अब ज्यादातर सेवाएं दोबारा काम करने लगी हैं।

Apple का सर्वर अचानक ठप, iCloud से Apple Pay तक सेवाएं बंद; क्या कंपनी पर हुआ साइबर हमला?

iCloud और Apple Pay पर सबसे ज्यादा असर

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर मंगलवार को ऐपल यूजर्स की शिकायतें तेजी से बढ़ीं। सबसे ज्यादा परेशानी iCloud में लॉग-इन करने को लेकर आई। iCloud में लोग अपनी निजी तस्वीरें, वीडियो और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखते हैं। ऐसे में सेवा बंद होने से कई यूजर्स अपने जरूरी डेटा तक नहीं पहुंच पाए।

इसके अलावा इन सेवाओं पर भी असर पड़ा:

  • iCloud: लॉग-इन करने में परेशानी।
  • Apple Pay: भुगतान से जुड़ी दिक्कतें।
  • Apple Music: म्यूजिक सेवा प्रभावित।
  • Apple Card: कार्ड सेवाओं में रुकावट।
  • App Store: ऐप स्टोर इस्तेमाल करने में परेशानी।

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार रात 10:50 बजे अमेरिका में Apple Pay को लेकर करीब 2,300 शिकायतें दर्ज हुईं। वहीं, iCloud की परेशानी को लेकर पीक समय पर करीब 1,800 शिकायतें सामने आईं।

Apple ने कहा साइबर हमला नहीं, इंटरनल अपडेट से आई दिक्कत

सेवाएं बंद होने के बाद यूजर्स के बीच साइबर हमले की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, Apple ने इस आशंका को खारिज कर दिया। फॉक्स बिजनेस को दिए बयान में कंपनी ने बताया कि सुबह किए गए एक इंटरनल अपडेट के बाद यह परेशानी शुरू हुई थी। कंपनी ने ज्यादातर सिस्टम ठीक कर लिए हैं। बाकी सेवाओं को भी सामान्य करने का काम जारी था।

READ MORE: देश के टॉप 20 स्टार्टअप्स की लिस्ट जारी, AI कंपनियों ने मारी बाजी

Microsoft Outage से भी दुनियाभर में मचा था हड़कंप

Apple की सेवाओं में आई खराबी अकेली घटना नहीं थी। इससे पहले पिछले हफ्ते Microsoft की सेवाएं भी दुनियाभर में ठप हो गई थीं। इस आउटेज का असर कारोबार, स्कूलों और सरकारी एजेंसियों पर पड़ा था। खराबी 5 घंटे से ज्यादा समय तक रही। डाउनडिटेक्टर पर इसके पीक समय में करीब 1.38 लाख शिकायतें दर्ज हुई थीं। इस दौरान Outlook, Microsoft Teams और कंपनी की AI सेवा Copilot भी प्रभावित हुई। Microsoft ने बताया था कि अचानक बढ़े लोड के कारण कई सर्वर बंद हो गए थे।

अमेरिका में उड़ानें और बैंकिंग सेवाएं भी हुईं प्रभावित

तकनीकी गड़बड़ियों का असर हवाई यात्रा और बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच गया। 15 नवंबर को अमेरिका में हजारों उड़ानें रद्द या रोकनी पड़ीं। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पुराने एयर ट्रैफिक कम्युनिकेशन उपकरणों में खराबी के कारण यह फैसला लिया था। इससे कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। बाद में चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जाने की अनुमति मिली। इसके अलावा यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ानें भी सोमवार को कुछ समय के लिए रुकी थीं।

READ MORE: अमेरिका में ग्रीन कार्ड क्या है, भारतीयों को कितना फायदा मिलेगा?

बैंक ऑफ अमेरिका और JPMorgan के ग्राहक भी हुए परेशान

सोमवार को अमेरिका के बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं में भी परेशानी आई। बैंक ऑफ अमेरिका, JPMorgan Chase और US Bank के हजारों ग्राहक अपने खाते इस्तेमाल नहीं कर पाए। पैसे भेजने वाली सेवा Zelle भी कुछ समय के लिए ठप रही। JPMorgan Chase की तकनीकी खराबी ने वित्तीय सेवाओं पर असर डाला।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss