SIM cards block in bihar

बंद हो रहे लाखों सिम कार्ड, देख लें कहीं आपका नंबर भी तो नहीं

4 mins read
1.3K views
February 12, 2025

बिहार में लाखों सिम कार्ड ब्लॉक होने की कगार पर हैं। साइबर फ्रॉड के मामलों को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

आदेश दिया है, जिनके पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड हैं। खबर है कि बिहार में 27 लाख से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जिनके नाम पर 9 से अधिक सिम कार्ड चल रहे हैं। इन नंबरों की पहचान कर ली गई है।

विभाग ने दिया 90 दिन का समय

दुरसंचार मंत्रालय ने 9 से ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों को 90 दिन का समय दिया है। ऐसे में उन्हें 90 दिन के अंदर बताना होगा कि वह कौन से 9 नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं। अगर वह यह नहीं बताते हैं, तो विभाग 9 सिम के बाद कोई सा भी रैंडम नंबर का सिम कार्ड ब्लॉक कर देगा। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।

पहले कितने भी सिम कार्ड ले सकते हैं

बता दें कि पहले सिम कार्ड को लेने पर कोई रोक नहीं था। ऐसे में एक व्यक्ति जितने सिम कार्ड लेना चाहे ले सकता था, लेकिन अब इसकी संख्या सिर्फ 9 तक सीमित कर दी गई है। कोई भी ग्राहक 9 से ज्यादा सिम कार्ड नहीं रख सकता है, इसलिए साइबर अपराधियों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया। वह एक व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड ले लेते थे और फिर उनका इस्तेमाल लोगों को ठगने में करने लगते थे।

लोगों को इसकी जानकारी देगी कंपनियां

जिन 27 लाख सिम कार्ड की पहचान ब्लॉक करने के लिए की गई है, उनमें से 24 लाख सिम प्राइवेट कंपनियों के हैं, जबकि 3 लाख सिम सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के हैं। इन कंपनियों को भी इस कार्रवाई की इन्फॉर्मेशन दे दी गई है। अब इन कंपनियों को अपने ग्राहकों को इस बारे में जानकारी देनी होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Mark Zuckerberg
Previous Story

पाकिस्तान में Mark Zuckerberg को फांसी देने की मांग, जानें वजह?

Instagram Reels
Next Story

Instagram पर आया Teen अकाउंट, अब नहीं दिखेंगे ‘गंदे वीडियो’

Latest from Tech News

Don't Miss