OPPO Reno 17 Series: OPPO आज 9 नवंबर को चीन में अपनी नई Reno 17 Series लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और खास Snap Key बटन देखने को मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर चमकती बिल्ली वाला डिजाइन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। भारत में इसकी एंट्री दिसंबर में होने की उम्मीद है।
OPPO Reno 17 Series Launch Today: 8000mAh बैटरी और Snap Key के साथ आएगी नई सीरीज।
तीन मॉडल में आ सकती है OPPO Reno 17 Series
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार तीन मॉडल पेश कर सकती है।
- OPPO Reno 17
- OPPO Reno 17c
- OPPO Reno 17 Pro
हालांकि, भारतीय बाजार में कंपनी Reno 17 और Reno 17c ही लॉन्च कर सकती है। Reno 17 Pro के भारत आने की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है।
चमकती बिल्ली वाला डिजाइन खींचेगा ध्यान
OPPO ने नए फोन का टीजर जारी कर इसके पिछले हिस्से की झलक दिखाई है। फोन में तीन कैमरा रिंग मिल सकती हैं। इसके बैक पैनल पर चमकती बिल्ली जैसा खास डिजाइन दिया जा सकता है। लीक के अनुसार, फोन स्नो व्हाइट, आइस मून व्हाइट, कोको ब्राउन, स्टारलाईट पिंक और एनकाउंटर कैट रंगों में आ सकते हैं।
READ MORE : Oppo Find X10 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और कैमरा डिटेल्स
Snap Key और 120Hz डिस्प्ले मिलेगा
नई सीरीज में दमदार प्रोसेसर के साथ बेहतर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, तीनों मॉडल में 1.5K OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
संभावित प्रोसेसर की जानकारी इस प्रकार है:
- Reno 17: Snapdragon 7 Gen 4
- Reno 17c: MediaTek Dimensity 7300
- Reno 17 Pro: Dimensity 8550
इसके अलावा फोन में 80W फास्ट चार्जिंग, IP69 रेटिंग और Snap Key बटन मिल सकता है।
8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा की उम्मीद
बैटरी इस सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण हो सकती है। लीक के अनुसार, Reno 17 में 8,000mAh और Reno 17 Pro में 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। Reno 17 Pro में 200MP मेन कैमरा और दो 50MP अल्ट्रावाइड व टेलीफोटो कैमरे दिए जा सकते हैं।
READ MORE : बैटरी के मामले में सबको पछाड़ेगा Oppo का नया 5G स्मार्टफोन
भारत में कब लॉन्च होगी OPPO Reno 17 Series?
फिलहाल, OPPO ने भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स दिसंबर में इसकी एंट्री का दावा कर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्च जनवरी 2027 की शुरुआत तक भी टल सकता है। कुल मिलाकर, नई Reno सीरीज में बैटरी, कैमरा और डिजाइन पर खास ध्यान दिया गया है। अब देखना होगा कि कंपनी लॉन्च के समय इन फीचर्स और कीमत को लेकर क्या घोषणा करती है।
