Dhindora Season 2: अभिनेता और मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम एक बार फिर अपने लोकप्रिय शो ‘ढिंढोरा’ के साथ लौट रहे हैं। करीब 5 साल बाद इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है। ‘Dhindora Season 2’ का प्रीमियर 20 नवंबर को Netflix पर होगा। इसमें एक बार फिर टिटू मामा और उनके मजेदार किरदार दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। नए सीजन को भुवन बाम और रोहित राज ने बनाया है। इस बार कहानी टिटू मामा की होगी, जो अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे। इस दौरान कई मजेदार घटनाएं होंगी।
भुवन बाम की ‘ढिंढोरा 2’ से वापसी, जानें कब Netflix पर होगा प्रीमियर।
पहले सीजन की तरह दिखेगा कॉमेडी का तड़का
‘Dhindora’ का पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस शो में भुवन बाम ने खुद कई किरदार निभाए थे। उनके अलग-अलग अंदाज और कॉमेडी ने शो को खास पहचान दिलाई थी। दूसरे सीजन को लेकर भुवन बाम ने कहा कि ‘ढिंढोरा’ हमेशा से आम लोगों से जुड़ी मजेदार कहानी रही है। नए सीजन में भी वही हंसी-मजाक देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार कहानी को और बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि Netflix के जरिए शो अब ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। वह पुराने और नए दर्शकों के लिए काफी उत्साहित हैं।
READ MORE: वरुण-कृति की आवाज में आएगी ‘Obsession’, VIDEO
टिटू मामा के साथ लौटेंगे पुराने किरदार
Netflix India की सीरीज हेड तान्या बामी ने भी शो की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि टिटू मामा, बबलू जी, जानकी, समीर और बंचो जैसे पुराने किरदारों को फिर देखना दर्शकों के लिए खास होगा। तान्या के मुताबिक, भुवन बाम अपने दर्शकों की पसंद को अच्छी तरह समझते हैं। इस सीरीज में वह 9 अलग-अलग किरदार निभाएंगे। यह उनकी एक्टिंग की खासियत दिखाता है।
READ MORE: Mirzapur’ OTT पर रिलीज, जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 एपिसोड में दिखेगी नई कहानी
‘Dhindora 2’ में कुल 8 एपिसोड होंगे। यह शो 20 नवंबर से Netflix पर स्ट्रीम होगा। करीब पांच साल के इंतजार के बाद भुवन बाम के फैंस को एक बार फिर टिटू मामा और उनके परिवार की मजेदार दुनिया देखने को मिलेगी।
