Jailer 2 OTT रिलीज: थिएटर के बाद OTT पर दिखेंगे 30 मिनट के एक्स्ट्रा सीन? जानें पूरी डिटेल
Jailer 2 OTT Release Date : क्या आपने रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 थिएटर में देखी है? अगर हां, तो OTT पर आपको कुछ नया देखने को मिल सकता है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल वर्जन में करीब 30 मिनट के अतिरिक्त सीन जोड़े जा सकते हैं। इनमें मोहनलाल, संथानम, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन से जुड़े कुछ सीन भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Jailer 2 OTT पर कब और कहां रिलीज होगी?
रजनीकांत की Jailer 2 की OTT रिलीज को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 10 नवंबर 2026 के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स Amazon Prime Video और Sun NXT के पास जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक न तो रिलीज की पक्की तारीख सामने आई है और न ही प्लेटफॉर्म को लेकर आधिकारिक घोषणा हुई है। ऐसे में दर्शकों को मेकर्स के ऐलान का इंतजार करना होगा।
https://youtu.be/PWuJ5-WiEgY?si=6–rZri-1xYFQ4io
OTT वर्जन में 30 मिनट के अतिरिक्त सीन की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के OTT वर्जन में करीब 30 मिनट की अतिरिक्त फुटेज देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि थिएटर रिलीज के दौरान हटाए गए या छोटे किए गए कुछ सीन डिजिटल वर्जन में शामिल हो सकते हैं। इनमें मोहनलाल, संथानम, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के सीन होने की चर्चा है। अगर ऐसा होता है, तो फैंस को फिल्म में इन कलाकारों की भूमिका कुछ ज्यादा देखने का मौका मिल सकता है। फिलहाल यह सिर्फ एक रिपोर्ट है। मेकर्स ने एक्सटेंडेड वर्जन को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
READ MORE: वरुण-कृति की आवाज में आएगी ‘Obsession’, VIDEO
मोहनलाल और संथानम के सीन क्यों हुए थे कम?
फिल्म रिलीज होने के बाद कुछ कलाकारों को मिले कम स्क्रीन टाइम पर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी। संथानम ने शूटिंग पूरी होने के बाद एक वीडियो साझा किया था। इससे फैंस को उम्मीद थी कि वह फिल्म में नजर आएंगे। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कुछ सीन थिएटर वर्जन में शामिल नहीं किए गए। मोहनलाल के स्क्रीन टाइम को लेकर भी खासकर केरल में उनके फैंस ने निराशा जताई थी। वहीं, विजय सेतुपति के कुछ हिस्से भी थिएटर कट से हटाए जाने की खबरें सामने आई थीं।
READ MORE: Baththa OTT पर रिलीज, जानें फिल्म की कहानी और खासियत
जानें Jailer 2 की कहानी और स्टार कास्ट
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी Jailer 2 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को Sun Pictures ने बनाया है, जबकि इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ Rराम्या कृष्णन, मिरना, एसजे सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, रितिक रोशन, मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे कलाकार हैं। कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के तीन महीने बाद से शुरू होती है। Varman की मौत के बाद एक गैंग उसके हत्यारे की तलाश करता है। साथ ही, मुथुवेल पांडियन द्वारा छिपाए गए मूर्तियों से भरे तीन कंटेनर भी ढूंढना चाहता है। यह तलाश आगे चलकर ताकतवर Kalpak परिवार से टकराव तक पहुंचती है। फिलहाल, Jailer 2 के OTT प्रीमियर और 30 मिनट के अतिरिक्त सीन पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
