क्या है सैटेलाइट कनेक्टिविटी? जानें कैसे काम करता है

6 mins read
830 views
Apple
January 31, 2025

Apple, Google और Samsung ने अपने डिवाइस में यह फीचर शामिल किया है। इसमें आप उन इलाकों में भी इमरजेंसी SOS भेज सकते हैं।

Satellite Communication: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन न केवल कम्युनिकेशन टूल हैं, बल्कि स्टेटस सिंबल भी हैं। अब ये हमारी जीवनशैली का अहम हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में कंपनियां अक्सर अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने की दिशा में काम करती रहती हैं। 2022 में Apple ने अपने iPhone 14 सीरीज के साथ सैटेलाइट कम्युनिकेशन सुविधा दी थी।

इसकी मदद से आप बिना नेटवर्क के भी इमरजेंसी SOS मैसेज भेज सकते हैं। इसके कुछ समय बाद ही Google और Samsung ने भी अपने डिवाइस में यह फीचर जोड़ दिया है। हालांकि, यह प्रीमियम फीचर अभी कुछ ही डिवाइस में जोड़ा गया है। अब Apple इस तकनीक को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। कंपनी SpaceX और T-Mobile के साथ मिलकर Starlink सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कनेक्टिविटी दे रही है।

सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्या है

सैटेलाइट कम्युनिकेशन एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो फोन को सैटेलाइट नेटवर्क से जोड़ती है। ऐसे तो मोबाइल नेटवर्क सेल टावरों पर डिपेंड करते हैं, लेकिन सैटेलाइट कनेक्टिविटी लो अर्थ ऑर्बिट में स्थित सैटेलाइट का यूज करती है। यह टेक्नोलॉजी उन क्षेत्रों में भी कम्युनिकेशन की सुविधा प्रदान करती है, जहां सेलुलर नेटवर्क नहीं है।

सैटेलाइट कम्युनिकेशन के साथ नेटवर्क कवरेज न होने पर भी आपातकालीन SOS मैसेज की सुविधा मिलती है। जंगल, पहाड़, समुद्र और दुर्गम स्थानों पर कम्युनिकेशन संभव है। वर्तमान में केवल टेक्स्ट मैसेजिंग तक सीमित इस टेक्नोलॉजी को भविष्य में वॉयस कॉल और डेटा ट्रांसमिशन तक बढ़ाया जा सकता है।

इन कंपनियों ने अपनाई टेक्नोलॉजी

अमेरिका में कई टेलीकॉम कंपनियां सैटेलाइट सेवाओं के लिए सैटेलाइट कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही हैं। T-Mobile US और SpaceX चुनिंदा iPhones और Android डिवाइस के लिए Starlink सैटेलाइट नेटवर्क को अनेबल करने पर काम कर रहे हैं। Verizon, Skylo के जरिए Google Pixel 9 के सैटेलाइट SOS फीचर को अनेबल कर रहा है।

भारत में कैसा है सैटेलाइट कम्युनिकेशन

अमेरिका में कई टेलीकॉम कंपनियां सैटेलाइट सेवाओं के लिए सैटेलाइट कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही हैं। T-Mobile US और SpaceX चुनिंदा iPhones और Android डिवाइस के लिए Starlink सैटेलाइट नेटवर्क को अनेबल करने पर काम कर रहे हैं। Verizon, Skylo के जरिए Google Pixel 9 के सैटेलाइट SOS फीचर को अनेबल कर रहा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Smartphone
Previous Story

ASER Report 2024: लड़के या लड़कियां ज्यादा Smartphone कौन यूज करता है?

Union Budget 2025
Next Story

Budget 2025: स्मार्टफोन, टीवी से लेकर AI में क्या-क्या होंगे बदलाव?

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss