सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार छलांग, TCS के निवेशकों की चांदी हुई!

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार छलांग, TCS के निवेशकों की चांदी हुई!

7 mins read
12 views
October 9, 2026

Stock Market Rally : शुक्रवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 319.44 अंक चढ़कर 71,912.68 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 104.80 अंक बढ़कर 22,336.60 पर पहुंचा। सुबह करीब 10 बजे तक सेंसेक्स की बढ़त लगभग 725 अंक और निफ्टी की बढ़त 241 अंक हो गई। IT शेयरों में खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को सहारा मिला।

सेंसेक्स 725 अंक चढ़ा और निफ्टी में भी तेजी आई, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती से बाजार को मिली राहत।

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, आईटी शेयर चमके

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में IT कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल दिखी। सेंसेक्स के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में TCS, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक शामिल रहे। IT कंपनियों पर अमेरिकी सरकार के फैसले को लेकर बनी चिंता के बावजूद निवेशकों ने इन शेयरों में खरीदारी की। हालांकि, शुरुआती तेजी के कुछ मिनट बाद बाजार की रफ्तार कमजोर पड़ती भी दिखी। इससे संकेत मिला कि निवेशक अभी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। बाजार में आगे की चाल कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी निवेश और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से राहत

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भारतीय बाजार को राहत दी। Reuters के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड 0.7% गिरकर 103.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 0.6% गिरकर 90.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में आपूर्ति को लेकर चिंता कुछ कम होने से कीमतों पर दबाव आया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा। कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत मिल सकती है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है।

READ MORE : शेयर बाजार में गिरावट, TCS 2% उछला, जानें आज के शेयर

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, लेकिन दबाव बरकरार

शुक्रवार सुबह रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 96.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को रुपया 13 पैसे गिरकर 96.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। डॉलर की मजबूती, महंगे कच्चे तेल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से रुपये पर दबाव बना हुआ है। बाजार में यह भी चर्चा रही कि भारतीय रिजर्व बैंक रुपये की गिरावट रोकने के लिए हस्तक्षेप कर सकता है।

READ MORE : CureMeAbroad को मिली 1.1 मिलियन की फंडिंग, इलाज होगा आसान

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

सुबह करीब 8:30 बजे एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ। गिफ्ट निफ्टी 0.50%, हैंग सेंग 1.14% और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.22% ऊपर थे। दूसरी ओर, निक्केई 225 0.65%, शंघाई कंपोजिट 1.25% और जकार्ता कंपोजिट 0.12% नीचे थे। गुरुवार को भारतीय बाजार में भारी बिकवाली हुई थी। सेंसेक्स 1,045.46 अंक गिरकर 71,593.24 पर और निफ्टी 371.25 अंक टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ था। मेटल, रियल्टी और तेल-गैस शेयरों में दबाव रहा। इंडिया VIX भी 10% से ज्यादा चढ़ा था।

DISCLAIMER: यह जानकारी केवल खबर और सामान्य जानकारी के लिए है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss