Starlink India Launch : SpaceX के मालिक एलन मस्क ने भारत में Starlink की लॉन्चिंग में देरी को लेकर कुछ बड़े कारोबारी हितों पर गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, मस्क ने किसी कंपनी या व्यक्ति का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कुछ ‘oligarchs’ यानी बड़े कारोबारी समूह Starlink को भारत में आने से रोक रहे हैं, ताकि टेलीकॉम बाजार पर उनकी मजबूत पकड़ बनी रहे। बुधवार को X पर एक पोस्ट में Musk ने कहा कि कुछ कारोबारी ‘भारत के लोगों पर अपना Monopolistic Chokehold’ बनाए रखने के लिए Starlink को रोक रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा, ‘आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं।’ हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनका इशारा किस कंपनी या कारोबारी की ओर है।
भारत में Starlink की लॉन्चिंग क्यों अटकी है? एलन मस्क के आरोप, सरकार का जवाब और सुरक्षा मंजूरी से लेकर स्पेक्ट्रम आवंटन तक पूरी जानकारी पढ़ें।
Jio और Airtel का भी जुड़ चुका है नाम
भारत के टेलीकॉम बाजार में Reliance Jio और Bharti Airtel बड़ी कंपनियां हैं। Jio का नेतृत्व मुकेश अंबानी करते हैं, जबकि Bharti Airtel के प्रमुख सुनील मित्तल हैं। खास बात यह है कि दोनों कंपनियों ने 2025 में SpaceX के साथ अलग-अलग समझौते किए थे। इनका मकसद भारत में Starlink की सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करना था। इसके बावजूद Starlink की व्यावसायिक सेवा अभी भारत में शुरू नहीं हुई है।
Unfortunately, we are being blocked by certain oligarchs in order to maintain their monopolistic chokehold on the Indian people. You can guess who they are …
This is a crime against the people of India!
— Elon Musk (@elonmusk) October 7, 2026
सरकार ने मस्क के आरोपों को बताया गलत
8 अक्टूबर को Ministry of Communications ने मस्क के आरोपों को खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की प्रक्रिया किसी कंपनी के पक्ष में नहीं है और सभी सैटेलाइट ऑपरेटरों के लिए समान नियम लागू हैं। सरकार ने प्रक्रिया को ‘बेबुनियाद और गलत’ बताए जाने वाली बातों को खारिज किया। सरकार के मुताबिक, अब तक Starlink समेत तीन सैटेलाइट कम्युनिकेशन ऑपरेटरों को शुरुआती मंजूरी मिली है। तीनों को अभी स्पेक्ट्रम आवंटन और अंतिम सुरक्षा मंजूरी का इंतजार है। सरकार का कहना है कि सभी कंपनियों की अर्जियां लगभग एक ही चरण में हैं।
READ MORE : Microsoft ने किया बड़ा ऐलान, अब PC पर चलेंगे AI एजेंट
READ MORE : BoAt Crest AI लाया स्मार्ट ईयरबड्स, अब चलते-फिरते होगा काम
Starlink को किन वजहों से हो रही देरी?
भारत में Starlink की एंट्री कई साल से लंबित है। सुरक्षा नियम, स्पेक्ट्रम आवंटन और सैटेलाइट टर्मिनलों के इस्तेमाल से जुड़े मुद्दे इसकी बड़ी वजह हैं। 2024 में मणिपुर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कार्रवाई के दौरान भारतीय अधिकारियों ने Starlink के उपकरण बरामद किए थे। मस्क का कहना है कि Starlink के सैटेलाइट बीम भारत के ऊपर बंद कर दिए गए थे। बुधवार को India Mobile Congress में Starlink की कार्यकारी लॉरेन ड्रेयर ने कहा कि कंपनी भारत में सैटेलाइट कनेक्टिविटी शुरू करने के लिए कई वर्षों से काम कर रही है।
