सीरियल किलर से मर्डर मिस्ट्री तक, ये टॉप 5 फिल्में हैं जबरदस्त

9 mins read
3 views
October 7, 2026

Top 5 South Suspense Thriller Movie : अगर आपको ऐसी फिल्में और सीरीज पसंद हैं, जिनमें शुरुआत से आखिर तक सस्पेंस बना रहे, तो साउथ की ये टॉप 5 सस्पेंस थ्रिलर मूवी और सीरीज जरूर देखिए। इनमें मर्डर मिस्ट्री, सीरियल किलर, पुलिस जांच और दिमागी खेल सब कुछ देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इन्हें आप अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख सकते हैं।

साउथ की ये टॉप 5 सस्पेंड थ्रिलर फिल्म आपको हिन्दी फिल्मों से भी ज्यादा आएंगी पसंद, जानिए इन्हें किस OTT पर देख सकते हैं।

‘पोर थोजिल’ में सीरियल किलर की तलाश

साउथ की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों में ‘पोर थोजिल’ का नाम जरूर आता है। फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है। एक नया और डरपोक पुलिस अफसर एक सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ मिलकर लगातार हो रही हत्याओं की जांच करता है। जांच आगे बढ़ती है तो कई पुराने कनेक्शन सामने आते हैं। दोनों पुलिस अधिकारियों की सोच और जांच करने का तरीका अलग है। यही चीज कहानी को और दिलचस्प बनाती है। फिल्म में आर. सरथकुमार, अशोक सेल्वन और निखिला विमल लीड रोल में हैं। ‘पोर थोजिल’ सोनी लिव पर उपलब्ध है।

‘रत्सासन’ में है खतरनाक सीरियल किलर

अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर और सीरियल किलर वाली फिल्में पसंद हैं, तो ‘रत्सासन‘ अच्छा ऑप्शन है। इसमें विष्णु विशाल, अमाला पॉल और सरवनन मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक पुलिस अफसर की है, जो लगातार हो रही हत्याओं की जांच करता है। इन हत्याओं का पैटर्न काफी डरावना है। आरोपी तक पहुंचना आसान नहीं होता। जांच के दौरान कई ऐसे सुराग मिलते हैं, जो केस को और उलझा देते हैं। फिल्म का सस्पेंस आखिरी तक बना रहता है। ‘रत्सासन’ जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

READ MORE : Koffee With Karan 9: आखिरी बार कॉफी पर होंगे बड़े सितारे

‘दृश्यम 2’ में परिवार बचाएगा अपना राज

मोहनलाल की ‘दृश्यम 2’ एक अलग तरह की क्राइम थ्रिलर है। फिल्म की कहानी पहली फिल्म के बाद आगे बढ़ती है। एक परिवार अपने पुराने राज को बचाने की कोशिश करता है। पुलिस एक बार फिर पुराने मामले की जांच शुरू करती है। इसके बाद परिवार के सामने अपनी सच्चाई छिपाए रखने की चुनौती आती है। फिल्म में एक्शन से ज्यादा दिमागी खेल देखने को मिलता है। कई बार ऐसा लगता है कि अब राज खुल जाएगा, लेकिन कहानी अचानक नया मोड़ ले लेती है। ‘दृश्यम 2’ अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

‘इरुध्रुवम’ में पुलिस खोजती है सीरियल किलर

‘इरुध्रुवम’ एक तमिल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसकी कहानी पुलिस अधिकारी विक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। विक्टर एक सीरियल किलर की तलाश कर रहा है। हत्याओं के पीछे छिपे राज और अपराधी के छोड़े सुराग जांच को मुश्किल बनाते हैं। जैसे-जैसे विक्टर केस की तह तक पहुंचता है, मामला उसकी निजी जिंदगी से भी जुड़ता जाता है। सीरीज में पुलिस जांच और सस्पेंस पर खास ध्यान दिया गया है। ‘इरुध्रुवम’ सोनी लिव पर देखी जा सकती है।

READ MORE : VIDEO : ‘Rise and Fall 2’ में राखी की एंट्री, तेजू भैया संग की हंसी-ठिठोली

‘हिट: द फर्स्ट केस’ में लापता लड़की का केस

‘हिट: द फर्स्ट केस’ एक क्राइम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक पुलिस अधिकारी लापता हुई लड़की की तलाश करता है। केस की जांच के दौरान उसे अपने पुराने डर और मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। जांच आगे बढ़ती है तो मामला लगातार उलझता जाता है। एक के बाद एक नए सुराग सामने आते हैं और दर्शक लगातार सोचते रहते हैं कि आखिर असली सच क्या है। फिल्म में पुलिस जांच के साथ अधिकारी का मानसिक संघर्ष भी दिखाया गया है।

‘हिट: द फर्स्ट केस’ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। अगर आपको क्राइम, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस वाली कहानियां पसंद हैं, तो ये टॉप 5 फिल्में और सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं। हर कहानी में आपको नए सुराग और अलग ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss