Instagram Instants पर Ofcom की नजर, जानें मई में लॉन्च हुए इस फीचर को लेकर बच्चों की सुरक्षा और अवैध कंटेंट से जुड़े क्या खतरे नजर आएं।
Ofcom Investigation : ब्रिटेन के कम्युनिकेशन रेगुलेटर Ofcom ने Meta के Instagram Instants फीचर को लेकर औपचारिक जांच शुरू की है। जांच में यह देखा जाएगा कि Meta ने मई में फीचर लॉन्च करने से पहले सुरक्षा से जुड़े जोखिमों का सही और पर्याप्त आकलन किया था या नहीं। Ofcom खास तौर पर अवैध कंटेंट और बच्चों को होने वाले संभावित नुकसान पर ध्यान देगा। रेगुलेटर के मुताबिक, किसी प्लेटफॉर्म को अपनी सर्विस में बड़ा बदलाव करने से पहले उससे जुड़े सुरक्षा जोखिमों को समझना जरूरी है।
Instagram Instants क्या है?
Instagram Instants में यूजर ऐसी तस्वीरें शेयर कर सकते हैं, जो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाती हैं। Meta ने इसे मई में लोगों को ज्यादा निजी तरीके से पल शेयर करने के लिए लॉन्च किया था। इस फीचर में तस्वीरें स्थायी रूप से नहीं रहतीं। इसी वजह से Ofcom अब यह जांच रहा है कि Meta ने इसके गलत इस्तेमाल से जुड़े खतरों पर पर्याप्त ध्यान दिया था या नहीं। रेगुलेटर यह भी देखेगा कि इस फीचर का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए हो सकता है या इससे बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति बन सकती है। Ofcom के एनफोर्समेंट डायरेक्टर जॉर्ज लस्टी ने कहा कि सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर किसी फीचर को लॉन्च करने के बाद नहीं, बल्कि उसे तैयार करते समय ही ध्यान देना चाहिए। हालांकि, जांच का मतलब यह नहीं है कि Meta ने ब्रिटेन के कानून को तोड़ा है। Ofcom जांच के दौरान कंपनी के नियमों के पालन की जांच करेगा।
READ MORE : आपके पास ‘Mahatma Gandhi’ का कॉल आया? जानिए पूरा सच
READ MORE : क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप
Online Safety Act में क्या नियम हैं?
यह जांच ब्रिटेन के Online Safety Act के तहत हो रही है। इस कानून के अनुसार, यूजर-टू-यूजर प्लेटफॉर्म को अवैध कंटेंट से जुड़े जोखिमों का पर्याप्त आकलन करना होता है। किसी सर्विस के डिजाइन या काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव करने से पहले भी नया जोखिम आकलन करना जरूरी है। Ofcom की गाइडलाइन के अनुसार, इस आकलन में सर्विस की खासियत, यूजर्स और अवैध कंटेंट से जुड़े संभावित खतरों को शामिल करना चाहिए। प्लेटफॉर्म को समय के साथ सर्विस बदलने पर इन आकलनों को अपडेट भी करना होता है। कानून में बच्चों की सुरक्षा पर भी खास जोर है। कंपनियों को यह देखना होता है कि उनके फीचर या एल्गोरिदम के जरिए बच्चों तक हानिकारक कंटेंट पहुंचने का खतरा तो नहीं है।
