Lumio Speakers India : Lumio ने भारत के होम ऑडियो बाजार में कदम रखा है। कंपनी ने अपने पहले Powered Stereo Speakers Aura 5 लॉन्च किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 है। शुरुआती ऑफर खत्म होने के बाद इसकी कीमत 24,999 होगी। Lumio Aura 5 को टीवी के साथ इस्तेमाल होने वाले साउंडबार से अलग बनाया गया है। इसमें दो अलग-अलग लकड़ी के स्पीकर मिलते हैं। दोनों में Amplifier पहले से लगा है। यानी इन्हें चलाने के लिए अलग Amplifier या ऑडियो रिसीवर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
Lumio Aura 5 भारत में लॉन्च, जानें साउंड, साउंड मोड और वारंटी की पूरी जानकारी।
Lumio Aura 5 में क्या खास है?
Aura 5 में दोनों स्पीकर के अंदर 4.5 इंच का एल्युमीनियम वूफर दिया गया है। यह लो और मिड फ्रीक्वेंसी के लिए काम करता है। इसके साथ 1 इंच सिल्क डोम ट्वीटर मिलता है, जो हाई फ्रीक्वेंसी के लिए है। कंपनी का दावा है कि स्पीकर 100W Sustained Output और 200W Peak Putput देते हैं। इनका अधिकतम साउंड लेवल 105dB है। यह लेवल एक मीटर की दूरी से मापा गया है। स्पीकर में सामने की तरफ बास पोर्ट्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इनका बास रिस्पॉन्स 35Hz तक जा सकता है। यह आंकड़ा 80dB पर बताया गया है। Aura 5 में 24-bit/48kHz तक Lossless Audio Playback का सपोर्ट है। इसमें ऑडियो प्रोसेसिंग के लिए Built-In Digital-To-Analogue Converter यानी DAC भी दिया गया है।
READ MORE: Mijia Air Purifier 6 Review: कीमत के बदले कितना दमदार?
तीन साउंड मोड और 7 इनपुट विकल्प
Lumio ने Aura 5 में तीन साउंड मोड दिए हैं। Studio mode रोजाना म्यूजिक सुनने के लिए संतुलित आवाज देता है। सिनेमा मोड डायलॉग और फिल्म के अलग-अलग साउंड इफेक्ट पर ज्यादा ध्यान देता है। वहीं, Groove मोड में Bass को बढ़ाया जाता है। कंपनी का कहना है कि इन तीनों मोड को यूजर्स के फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI ARC, ऑप्टिकल, कोएक्सियल, 3.5mm ऑडियो इनपुट और ब्लूटूथ 5.4 मिलता है। USB में PC और प्लेबैक के लिए अलग-अलग मोड हैं। इस तरह कुल 7 इनपुट मोड मिलते हैं। स्पीकर के साथ Minion OLED ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया गया है। इससे वॉल्यूम, इनपुट और साउंड सेटिंग बदली जा सकती हैं। Android और iOS के लिए कंपनी एक ऐप भी बाद में जारी करेगी।
READ MORE: एक गलती और खराब हो सकता आपका महंगा टीवी, जानें कैसे
कीमत, बिक्री और वारंटी की जानकारी
Lumio Aura 5 की शुरुआती कीमत 19,999 है। इसकी नियमित कीमत 24,999 रखी गई है। स्पीकर Amazon और Lumio के ऑनलाइन स्टोर पर मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी बिक्री की सही तारीख नहीं बताई है। स्पीकर की जोड़ी पर 1 साल की व्यापक वारंटी मिलेगी। वहीं, रिमोट के लिए 6 महीने की वारंटी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, पूरे भारत में 300 से ज्यादा सर्विस सेंटर के जरिए होम सर्विस उपलब्ध होगी।
