California Memecoin Ban : कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने रविवार को नया कानून साइन किया है। इसके तहत राज्य के सार्वजनिक अधिकारी Memecoin जारी नहीं कर सकेंगे। यह फैसला AB 2409 के तहत लिया गया है।
अमेरिका में पहली बार सरकारी अधिकारियों के Memecoin पर रोक! क्रिप्टो बाजार की प्रतिक्रिया पढ़ें।
कैलिफोर्निया में Memecoin बैन क्यों लाया गया?
अभी साइन किए गए कानून का मकसद सार्वजनिक पद और क्रिप्टो कमाई के बीच टकराव को रोकना है। कैलिफोर्निया में Memecoin बैन के तहत सार्वजनिक अधिकारी ऐसे डिजिटल टोकन जारी नहीं कर पाएंगे, जो किसी व्यक्ति, इंटरनेट मजाक या वायरल ट्रेंड पर आधारित हों। न्यूसम ने इसके साथ 10 अन्य कानून भी साइन किए। इनमें क्रिप्टो धोखाधड़ी के पीड़ितों को पैसा लौटाने और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से क्रिप्टो संपत्ति जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया शामिल है।
Trump Memecoin का भी आया जिक्र
न्यूसम के कार्यालय ने घोषणा का शीर्षक ‘THE OPPOSITE OF $TRUMP’ रखा है। इसमें डोनाल्ड ट्रंप के Memecoin कारोबार का जिक्र किया गया है। न्यूसम ने कहा है कि कोई भी अधिकारी अपने पद से फायदा नहीं कमाना चाहिए। यह उनका आधिकारिक बयान है। ट्रंप ने 2025 में अपने $TRUMP Memecoin को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद इसकी कीमत करीब 1 डॉलर से बढ़कर 75 डॉलर तक पहुंच गई थी। बाद में इसमें तेज गिरावट आई।
READ MORE: शनिवार को NSE में ट्रेडिंग, निवेशक जान लें ये जरूरी बात
READ MORE: iPhone-Mac यूजर्स सावधान! CERT-In का बड़ा अलर्ट
$TRUMP से निवेशकों को कितना नुकसान?
Nansen के आंकड़ों के मुताबिक, जून के अंत तक 988,905 वॉलेट नुकसान में थे। इनका कुल नुकसान करीब 3.81 बिलियन डॉलर था। वहीं, ट्रंप की वित्तीय जानकारी में इस कॉइन से करीब 636 मिलियन डॉलर की रॉयल्टी दर्ज है। ट्रंप से जुड़े संगठनों के पास टोकन की करीब 80% सप्लाई बताई गई है। हालांक, अभी यह साफ नहीं है कि नया कानून पहले से मौजूद $TRUMP जैसे टोकन पर भी लागू होगा या नहीं। बता दें कि कैलिफोर्निया का यह कदम ऐसे समय आया है जब न्यूसम का दूसरा और अंतिम कार्यकाल जनवरी 2027 में खत्म होना है।
DISCLAIMER: इस खबर में दी गई जानकारी उपलब्ध रिपोर्ट्स और सार्वजनिक आंकड़ों पर आधारित है। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जोखिम भरा हो सकता है। निवेश करने से पहले खुद पूरी जानकारी जांच लें और जरूरत हो तो वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।
