Samsung Price Hike : कंपनी ने भारत में पूरी Galaxy S26 सीरीज की कीमत बढ़ा दी है। इसमें Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल हैं। सबसे बड़ी बढ़ोतरी Ultra मॉडल के 16GB + 1TB वेरिएंट में हुई है, जिसकी कीमत अब ₹2,14,999 हो गई है।
Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra अब हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ी ।
S26 की कीमत 15,000 बढ़ी
Samsung ने रेगुलर Galaxy S26 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 15,000 की बढ़ोतरी की है। इसका असर आज सभी Samsung रिटेल आउटलेट्स पर दिखाई देगा।
- 12GB + 256GB: 87,999 से बढ़कर 1,02,999
- 12GB + 512GB: 1,07,999 से बढ़कर 1,22,999
यानी Galaxy S26 खरीदने वाले ग्राहकों को अब हर स्टोरेज विकल्प के लिए पहले से 15,000 ज्यादा खर्च करने होंगे।
Galaxy S26 Price Hike: S26+ भी हुआ महंगा
Galaxy S26+ की कीमतों में भी 15,000 का इजाफा किया गया है। दोनों वेरिएंट अब पहले से महंगे मिलेंगे।
- 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 1,19,999 से बढ़कर 1,34,999 हो गई है।
- 12GB + 512GB मॉडल अब 1,54,999 का है। इसकी पुरानी कीमत 1,39,999 थी।
इस बढ़ोतरी के बाद S26+ खरीदने के लिए ग्राहकों को अभी पहले के मुकाबले ज्यादा बजट रखना होगा।
READ MORE: Apple और Samsung अब इस्तेमाल करेंगे एक-दूसरे के नाम
Galaxy S26 Ultra Price Hike: 25,000 तक बढ़ी कीमत
सीरीज में सबसे बड़ा झटका Galaxy S26 Ultra के टॉप वेरिएंट को लगा है। 16GB + 1TB मॉडल की कीमत 1,89,999 से सीधे बढ़कर 2,14,999 हो गई है। यानी इसमें 25,000 की बढ़ोतरी हुई है। इसके दूसरे वेरिएंट भी महंगे हुए हैं। 12GB + 256GB की कीमत अब 1,54,999 और 12GB + 512GB की कीमत 1,74,999 है। दोनों में 15,000 का इजाफा हुआ है।
READ MORE: iPhone के बाद Samsung, Realme और Xiaomi बढ़ा सकते हैं कीमतें
Samsung ने कीमत क्यों बढ़ाई?
अभी Samsung ने कीमत बढ़ाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। हालांकि, पहले कीमत बढ़ने की अफवाहें सामने आई थीं और 18 सितंबर को संभावित तारीख माना जा रहा था, लेकिन तब बदलाव नहीं हुआ था। अब Galaxy S26 FE के 79,999 में लॉन्च होने और Apple के iPhone 17 सीरीज की कीमत बढ़ाने के बाद यह भी संभावित वजहों में देखा जा रहा है। इसके अलावा कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत भी एक कारण हो सकती है। फिलहाल ताजा स्थिति यही है कि Galaxy S26 सीरीज के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा।
