iPhone-Mac यूजर्स सावधान! CERT-In का बड़ा अलर्ट

iPhone-Mac यूजर्स सावधान! CERT-In का बड़ा अलर्ट

5 mins read
3 views
September 23, 2026

Apple Security Update : भरतीय साइबर एजेंसी CERT-In ने Apple के कई सॉफ्टवेयर में हाई-सीवियरिटी सुरक्षा खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है। CERT-In ने 21 सितंबर 2026 को नोट CIVN-2026-0468 जारी किया। एजेंसी के मुताबिक, इन खामियों का फायदा उठाकर दूर बैठा हमलावर मनमाना कोड चला सकता है या डिवाइस में सेवा बाधित कर सकता है। हालांकि, अभी इन खामियों के शोषण की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Apple Security Flaws से क्रिप्टो यूजर्स सावधान! CERT-In का हाई-अलर्ट, iPhone, iPad और Mac के इन वर्जन पर खतरा, जानें डिवाइस सुरक्षित रखने का आसान तरीका

Apple Security Flaws किन डिवाइस पर असर डालती हैं?

CERT-In की चेतावनी कई Apple ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर पर लागू होती है। इनमें पुराने वर्जन शामिल हैं।

  • iOS और iPadOS 26.7 से पहले
  • macOS Golden Gate 27 से पहले
  • macOS Tahoe 26.7 से पहले
  • macOS Sequoia 15.8 से पहले
  • tvOS, watchOS और visionOS 27 से पहले
  • Safari 27 से पहले
  • Xcode 27 से पहले

एजेंसी के मुताबिक, सफल हमला होने पर हमलावर कोड चला सकता है, अधिकार बढ़ा सकता है, संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकता है या सुरक्षा पाबंदियों को दरकिनार कर सकता है। डिवाइस क्रैश भी हो सकता है।

READ MORE: Crypto Exchange पर Bitcoin और अन्य Cryptocurrencies कैसे खरीदें और बेचें?

क्रिप्टो यूजर्स के लिए खतरा क्यों?

CERT-In की नोट में क्रिप्टोकरेंसी, किसी वॉलेट या एक्सचेंज ऐप का नाम नहीं है। एजेंसी ने इन खामियों के जरिए किसी हमले की जानकारी भी नहीं दी है। फिर भी क्रिप्टो रखने वालों के लिए सावधानी जरूरी है। अगर कोई हमलावर डिवाइस पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लेता है, तो उसमें मौजूद वॉलेट ऐप, एक्सचेंज लॉगिन या सेव की गई संवेदनशील जानकारी जोखिम में आ सकती है। खासकर फोन में नोट, फोटो या पासवर्ड मैनेजर में रखी सीड फ्रेज खतरा बन सकती है। क्रिप्टो ट्रांजैक्शन बैंक ट्रांसफर की तरह आसानी से वापस नहीं किया जा सकता।

READ MORE: Nasdaq Listing से पहले Animoca Brands की Currenc डील अटकी

अभी क्या करें?

सबसे जरूरी कदम Apple का उपलब्ध सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल करना है। बड़े क्रिप्टो होल्डिंग्स को फोन के बजाय हार्डवेयर वॉलेट में रखना बेहतर सुरक्षा उपाय माना जाता है। साथ ही रिकवरी फ्रेज को फोटो या किसी सामान्य टेक्स्ट फाइल में इंटरनेट से जुड़े डिवाइस पर सेव न करें। Apple ने इन खामियों के लिए अपडेट जारी कर दिया है। अभी डिवाइस का वर्जन चेक करें और उपलब्ध सुरक्षा अपडेट तुरंत इंस्टॉल करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss