QS MBA Rankings 2027 : भारत के टॉप IIM की ग्लोबल रैंकिंग में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है। QS Global Full-Time MBA Rankings 2027 में भारत के तीन IIMs टॉप 100 में तो बने रहे, लेकिन तीनों की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले नीचे गई है। IIM Bangalore 64वें, IIM Ahmedabad 70वें और IIM Calcutta 95वें स्थान पर रहा। सबसे बड़ी गिरावट IIM Calcutta की रही। यह संस्थान पिछले साल 64वें स्थान पर था, लेकिन इस बार 95वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं IIM Bangalore और IIM Ahmedabad भी अपनी पिछली रैंकिंग से नीचे खिसके हैं
IIMs की ग्लोबल रैंकिंग में इस बार गिरावट, जानें QS MBA Rankings 2027 में भारत के Top 3 IIMs की रैंक।
भारत के Top 3 IIMs की ताजा रैंकिंग
- IIM Bangalore: 64वां स्थान, पिछले साल 52वां
- IIM Ahmedabad: 70वां स्थान, पिछले साल 58वां
- IIM Calcutta: 95वां स्थान, पिछले साल 64वां
IIM को किन क्षेत्रों में चुनौती मिली?
QS के मुताबिक भारतीय बिजनेस स्कूलों को इस बार वैश्विक संस्थानों से ज्यादा प्रतिस्पर्धा मिली। खासतौर पर Return on Investment, Entrepreneurship & Alumni Outcomes और Diversity जैसे क्षेत्रों में दबाव दिखा। हालांकि तस्वीर पूरी तरह कमजोर नहीं रही। QS के अनुसार 10 भारतीय एंट्रीज ने Thought Leadership के मामले में अपना प्रदर्शन सुधारा है। IIM Ahmedabad और IIM Calcutta दोनों Employability में ग्लोबल टॉप 40 में शामिल हैं। दोनों Thought Leadership में भी टॉप 100 में हैं। IIM Ahmedabad की एक खास उपलब्धि Entrepreneurship & Alumni Outcomes में रही। वह इस श्रेणी में 84वें स्थान पर है और टॉप 100 में शामिल एकमात्र भारतीय संस्थान है।
READ MORE: CSE या Electronics: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?
भारत के नए संस्थान भी रैंकिंग में शामिल
इस बार कई नए भारतीय संस्थानों ने QS MBA Rankings में जगह बनाई है। O.P. Jindal Global University (JGU) सबसे ऊंची रैंकिंग वाला नया भारतीय संस्थान रहा। इसे 171-180 बैंड में जगह मिली है। इसके अलावा Jaipuria Institute of Management, CHRIST (Deemed to be University), School of Leadership and Management, Manav Rachna International Institute of Research and Studies और Vikrant University Gwalior भी नए नामों में शामिल हैं। ये संस्थान 301+ बैंड में हैं। Woxsen School of Business ने Diversity में भारत का सबसे मजबूत प्रदर्शन किया। यह एशिया में पहले और दुनिया में 33वें स्थान पर रहा।
READ MORE: Railway University में कैसे लें एडमिशन? जानें कोर्स और फीस
QS MBA Rankings 2027: ग्लोबल टॉप 10 संस्थान
अमेरिका ने इस बार ग्लोबल टॉप पर दबदबा बनाए रखा। MIT Sloan पहली बार नंबर-1 पर पहुंचा है। पिछले साल यह तीसरे स्थान पर था।
- MIT Sloan
- Harvard Business School
- Stanford Graduate School of Business
- Penn (Wharton)
- Cambridge Judge
- HEC Paris
- Oxford Saïd
- INSEAD
- London Business School
- Chicago Booth
पिछले साल की नंबर-1 Penn Wharton इस बार चौथे स्थान पर रही। Harvard दूसरे स्थान पर बरकरार रहा, जबकि Stanford चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंचा। एशिया में National University of Singapore Business School 23वें स्थान के साथ सबसे ऊपर रहा। Tsinghua University 29वें और Singapore Management University 41वें स्थान पर रही। IIM Bangalore और IIM Ahmedabad एशिया में क्रमशः 8वें और 9वें सबसे ऊंची रैंकिंग वाले MBA संस्थान हैं।
