Cyber Threat Monitoring : 84% भारतीय SME अगले 12 से 24 महीनों में साइबर सुरक्षा पर खर्च बढ़ाने की तैयारी में हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में अब भी बड़ी कमियां हैं। Tata Tele Business Services (TTBS) और CyberMedia Research (CMR) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। सर्वे में शामिल 40% SMEs पिछले दो साल में साइबर घटना का सामना कर चुके हैं।
Cybersecurity Study 2026 : 84% SME सुरक्षा बजट बढ़ाएंगे, जानिए भारतीय कारोबार के सामने बड़ी चुनौतियां।
Cybersecurity पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन तैयारी कमजोर
रिपोर्ट के मुताबिक, 89% मध्यम आकार के कारोबार साइबर सुरक्षा में निवेश बढ़ाना चाहते हैं। इसके बावजूद 46% SME अपने IT बजट का 5% से भी कम सुरक्षा पर खर्च करते हैं। साइबर सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की कमी भी बड़ी चुनौती है। करीब 45% SMEs ने विशेषज्ञता की कमी को सुरक्षा लागू करने में सबसे बड़ी परेशानी बताया। CMR के Industry Research Group के उपाध्यक्ष ने कहा कि कंपनियों की साइबर सुरक्षा क्षमता एक जैसी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 12% SME लगातार अपने साइबर सुरक्षा वातावरण की निगरानी करते हैं।
साइबर हमले के बाद भी बड़े बदलाव कम
सर्वे में शामिल 40% SME ने पिछले 24 महीनों में साइबर घटना का सामना किया, लेकिन इनमें से सिर्फ 28% ने घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में ढांचागत सुधार किए। करीब 60% कंपनियों ने अलग-अलग सुरक्षा टूल अपग्रेड किए। वहीं 35% SME कई साइबर सुरक्षा समाधान इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें संभावित खतरों की पूरी जानकारी एक जगह नहीं मिलती। यानी कंपनियां कई सुरक्षा उत्पादों पर पैसा खर्च कर रही हैं, लेकिन हमले को समय पर पहचानना अब भी मुश्किल है।
READ MORE: बैंगलोर में BESCOM लगाएगा 30 करोड़ का साइबर सुरक्षा सेंटर
AI से उम्मीद भी, खतरा भी
साइबर सुरक्षा में अब AI की भूमिका भी तेजी से बढ़ रही है। सर्वे में 35% SME AI को खतरे पहचानने, निगरानी को स्वचालित करने और साइबर घटनाओं पर तेजी से प्रतिक्रिया देने में मददगार मानते हैं, लेकिन दूसरी तरफ 34% SME को अगले 12 से 24 महीनों में AI आधारित साइबर हमलों के बड़े असर की चिंता है।
ताजा आंकड़ों में SME की साइबर सुरक्षा
- 84% SMEs सुरक्षा खर्च बढ़ाएंगे
- 40% को दो साल में साइबर घटना का सामना
- 28% ने घटना के बाद ढांचागत सुधार किए
- 12% लगातार सुरक्षा निगरानी करते हैं
- 45% के लिए विशेषज्ञता की कमी बड़ी बाधा
- 46% IT बजट का 5% से कम सुरक्षा पर खर्च करते हैं
READ MORE: Microsoft लाया Claude Mythos AI, साइबर सुरक्षा होगी मजबूत
भारतीय SMEs साइबर सुरक्षा पर खर्च बढ़ाने की तैयारी में हैं, लेकिन सिर्फ बजट बढ़ाना काफी नहीं होगा। लगातार निगरानी, प्रशिक्षित कर्मचारियों और एक साथ काम करने वाली सुरक्षा व्यवस्था की कमी अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।
