Festive Electronics Sale देखकर न फंसें, खरीदारी से पहले जानें टिप्स

Festive Electronics Sale देखकर न फंसें, खरीदारी से पहले जानें टिप्स

9 mins read
18 views
September 15, 2026

Amazon Great Indian Festival 2026 : क्या बड़ी सेल शुरू होते ही शॉपिंग शुरू करना सही है? अक्सर नहीं। काउंटडाउन टाइमर, Limited-Time Deals और बैंक ऑफर देखकर लोग जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते हैं। Amazon Great Indian Festival 2026 की आधिकारिक स्टार्ट डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इलेक्ट्रानिक्स खरीदने वालों के लिए तैयारी अभी से शुरू करना फायदेमंद हो सकता है। 2025 में Great Indian Festival 23 सितंबर से शुरू हुआ था। प्राइम मेंबर को 22 सितंबर से एक्सेस मिला था।

Amazon Great Indian Festival 2026 : जानें सेल से पहले इलेक्ट्रानिक्स खरीदने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखें।

Wishlist नहीं, पहले छोटा Shortlist बनाएं

सेल से पहले सबसे जरूरी काम यह तय करना है कि आपको सच में क्या खरीदना है, सिर्फ इसलिए नया फोन न लें क्योंकि उस पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपका मौजूदा फोन ठीक चल रहा है, तो अपग्रेड टालना भी समझदारी हो सकती है। जिस प्रोडक्ट की जरूरत है, उसके 2 से 3 मॉडल शॉर्टलिस्ट करें। इससे फायदा यह होगा कि पसंद वाला Model Out of Stock होने पर आपके पास दूसरा विकल्प रहेगा। स्मार्टफोन में सिर्फ नाम न देखें। Processor, Display, Camera, Battery और Storage भी Compare करें। कई बार पिछले Generation का Flagship Phone भारी Discount के बाद नए Mid-Range Phone से बेहतर डील बन जाता है।

सेल से पहले आज की कीमत जरूर लिखें

सिर्फ यह देखकर खुश न हों कि किसी प्रोडक्ट पर 30% या 40% Discount मिल रहा है। असली सवाल है कि सेल से पहले उसकी कीमत कितनी थी। आज जिस मॉडल को खरीदने का सोच रहे हैं, उसकी मौजूदा कीमत नोट कर लें। साथ में Exact Variant भी लिखें। फोन में RAM और Storage देखें। लैपटॉप में Processor Generation, RAM, SSD और GPU चेक करें। TV में Screen Size और Exact Model Number जरूर देखें। इससे सेल के दौरान आप आसानी से पता लगा पाएंगे कि Discount सच में बड़ा है या सिर्फ कीमत देखकर ऐसा लग रहा है।

Bank Offer देखकर तुरंत चेकआउट न करें

बड़ी Electronics खरीदारी में Bank Offer Final Price को काफी कम कर सकता है, लेकिन हर कस्टमर को पूरा डिस्काउंट नहीं मिलता।

Checkout से पहले ये चीजें जरूर देखें:

  • कौन-सा Bank या Card Eligible है।
  • Minimum Purchase कितनी है।
  • Maximum Discount कितना है।
  • EMI जरूरी है या नहीं।
  • क्या Bank Offer दूसरे Promotion के साथ जुड़ सकता है।
  • Exchange Offer लगाने के बाद Final Price कितनी बचती है।

Exchange में Advertised Maximum Value देखकर फैसला न करें। अपने पुराने Device की असली Exchange Value घटाकर Final Payable Price निकालें।

READ MORE: स्टार्टअप फाउंडर्स की पहली पसंद, ये हैं सबसे दमदार लैपटॉप

स्मार्टफोन पर रखें खास नजर

2025 के Great Indian Festival में Samsung, Apple, OnePlus, iQOO, Redmi समेत कई Brands के Smartphones पर Offers आए थे। इसलिए 2026 की Sale में भी यह Category काफी अहम रह सकती है, लेकिन सिर्फ Discount देखकर Phone न खरीदें। Processor, Display, Camera, Battery, Software Support और Storage को साथ में देखें। अगर किसी पुराने Premium Phone पर बड़ी कटौती मिलती है, तो वह नया लेकिन कम ताकत वाला Mid-Range Phone खरीदने से बेहतर विकल्प हो सकता है।

Accessories को भी Budget में रखें

सेल में सिर्फ Phone, Laptop या TV पर ध्यान न दें। Charger, Cable, Power Bank, Earbuds, Headphones, Case, Storage Device और Computer Accessories भी काम आ सकते हैं। अगर Laptop खरीद रहे हैं, तो Mouse, Sleeve, USB Hub या External Storage की भी जरूरत पड़ सकती है। सही समय पर इनकी खरीद से पूरा Setup तैयार हो सकता है। Amazon ने हाल की Festive Shopping Events में Rufus, Lens AI, Review Highlights, Price History, Quick Learn और Buying Guides जैसे AI Shopping Tools भी दिखाए हैं। ये Research में मदद कर सकते हैं, लेकिन Final Order से पहले Model, Specifications और Price खुद Verify करें।

READ MORE: टॉप 6 बेस्ट लैपटॉप, मिलेगा AI और सिक्योरिटी का पावर

Backup Option रखें, वरना जल्दबाजी होगी

Popular Electronics Sale शुरू होते ही Sold Out हो सकती हैं। किसी Bank Offer की Availability भी बदल सकती है। ऐसे में दूसरा विकल्प पहले से तय रखें। मान लीजिए आपकी पहली पसंद 256GB Smartphone है। पहले ही तय कर लें कि जरूरत पड़ने पर 128GB Variant, पिछली Generation का Model या किसी दूसरे Brand का Phone लिया जा सकता है या नहीं। 2025 में Prime Members को 24 घंटे का Early Access मिला था। 2026 के लिए Amazon ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Discount नहीं, सही Deal खरीदें

50,000 का Product Discount के बाद 35,000 में मिल रहा है, तो यह जरूरी नहीं कि वह 40,000 वाले दूसरे Product से बेहतर हो, जो सेल में 32,000 का मिल रहा है। फाइनल प्राइस के साथ Performance, Features और Warranty भी देखें। Amazon Great Indian Festival 2026 में सबसे बेहतर तरीका यही रहेगा। अभी Research करें, Models Shortlist करें, कीमत नोट करें और Sale शुरू होने पर Final Price Compare करके ही खरीदें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss