यश-कियारा की ‘Toxic’ OTT पर कब होगी रिलीज? सामने आई डिटेल

यश-कियारा की ‘Toxic’ OTT पर कब होगी रिलीज? सामने आई डिटेल

7 mins read
2 views
September 15, 2026

Toxic Movie : यश के फैंस के लिए अच्छी खबर है। फैंस Toxic फिल्म का OTT पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ZEE5 पर आ सकती है। हालांकि, मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अभी इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यश की Toxic के OTT प्रीमियर का फैंस को इंतजार, जानें फिल्म कब आएगी।

25 सितंबर को ZEE5 पर आ सकती है Toxic

रिपोर्ट के मुताबिक, Toxic का डिजिटल प्रीमियर 25 सितंबर को ZEE5 पर होने की उम्मीद है। अगर यह तारीख तय होती है, तो दर्शक थिएटर रिलीज के करीब एक महीने बाद फिल्म को घर बैठे देख पाएंगे। फिल्म की OTT रिलीज कई भाषाओं में होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी स्ट्रीमिंग की तारीख और भाषाओं को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। यश की पिछली फिल्म ‘KGF Chapter 2’ ब्लॉकबस्टर रही थी। इसलिए ‘टॉक्सिक’ से भी फैंस को काफी उम्मीदें थीं।

150 करोड़ का ऑफर, मेकर्स ने मांगे 200 करोड़

फिल्म की OTT रिलीज को लेकर चर्चा ऐसे समय में तेज हुई है, जब इसकी डिजिटल डील को लेकर भी खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने फिल्म के लिए करीब 150 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया कि मेकर्स 200 करोड़ से ज्यादा की मांग कर रहे थे। थिएटर में फिल्म के कमजोर प्रदर्शन का असर इस डील पर भी पड़ा है। खबरों के मुताबिक, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पहले के मुकाबले कम रकम ऑफर कर रहे हैं।

READ MORE:  Netflix से Jio Hotstar तक, इस हफ्ते देखें कौन सी फिल्में? देखें LIST

नेगेटिव रिव्यू से बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ एक पैन-इंडिया गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आई हैं। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी। बड़े सितारों की वजह से इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद थी। लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों से इसे मिले-जुले से लेकर निगेटिव रिव्यू मिले। इसके बाद फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

Toxic का Box Office Collection कितना रहा?

रिलीज के 19वें दिन ‘Toxic’ ने 292 शो से करीब 0.26 करोड़ नेट कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 297.25 करोड़ और नेट कमाई 249.04 करोड़ हो गई। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने कुल 43.50 करोड़ ग्रॉस कमाए। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 340.75 करोड़ पहुंच गया। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ बताया गया है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को कमजोर माना जा रहा है।

READ MORE: VIDEO : ‘Shaque: Trust No One’ के ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस

OTT पर अलग कट की भी चर्चा

खबरों के मुताबिक, मेकर्स OTT रिलीज के लिए ‘टॉक्सिक’ का अलग Cut भी तैयार करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इसमें क्या बदलाव होंगे, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। फिलहाल, फैंस को 25 सितंबर की संभावित तारीख का इंतजार है। जब तक ZEE5 या मेकर्स इसकी पुष्टि नहीं करते, इसे सिर्फ रिपोर्टेड रिलीज डेट माना जाना चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss