जेन्सेन हुआंग को LIVE शो में आया डोनाल्ड ट्रंप का फोन

जेन्सेन हुआंग को LIVE शो में आया डोनाल्ड ट्रंप का फोन

8 mins read
11 views
September 15, 2026

All-In Summit Trump Nvidia : Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग के साथ सोमवार को कुछ ऐसा ही हुआ। लॉस एंजिल्स में All-In Summit के दौरान उनका फोन बजा। कॉल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की थी। हुआंग ने फोन उठाया और ट्रंप को स्पीकर पर डाल दिया। इसके बाद इंटरव्यू अचानक AI, डेटा सेंटर और अमेरिका की टेक्नोलॉजी रेस पर चर्चा में बदल गया।

जेन्सेन हुआंग और डोनाल्ड ट्रंप की लाइव बातचीत, AI की रफ्तार और डेटा सेंटर पर हुई चर्चा।

ट्रंप ने AI को लेकर क्या कहा?

ट्रंप ने फोन पर कहा कि रोबोट दुनिया पर कब्जा नहीं करने वाले हैं। उन्होंने AI को लेकर डर को ‘Hoax’ बताया और टेक्नोलॉजी के विकास को धीमा करने के विचार का विरोध किया। हुआंग ने भी ट्रंप की बात से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि वे ऐसा नहीं होने देंगे। दोनों की यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब दुनिया में AI की तेज रफ्तार को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। कुछ टेक कंपनियों के प्रमुख AI के विकास के साथ सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, ट्रंप का मानना है कि अमेरिका को AI की रफ्तार कम नहीं करनी चाहिए।

ट्रंप बोले- डेटा सेंटर अगले 20-25 साल का तेल

फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में तेजी से बन रहे AI डेटा सेंटरों का भी समर्थन किया। उन्होंने डेटा सेंटर को अगले 20 से 25 साल का ‘तेल’ बताया। ट्रंप के मुताबिक, बड़े डेटा सेंटर राज्यों और स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक गतिविधियां बढ़ा सकते हैं। इसका सीधा फायदा AI से जुड़े कारोबार को मिल सकता है। Nvidia इस बदलाव की बड़ी कंपनियों में शामिल है। कंपनी के GPU का इस्तेमाल बड़े AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने में होता है। इसलिए AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ता खर्च Nvidia के कारोबार के लिए काफी अहम है।

READ MORE: ‘AI कंपनियों से संभालकर शेयर करें अपना डेटा’

AI की रफ्तार पर टेक इंडस्ट्री में बहस तेज

ट्रंप और हुआंग की यह बातचीत ऐसे वक्त हुई, जब Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने फ्रंटियर AI के विकास की रफ्तार कम करने और सुरक्षा उपाय मजबूत करने की बात कही है। इस विचार को OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क समेत कई बड़े टेक नामों का समर्थन मिला है। ट्रंप इसके उलट रुख रखते हैं। उनका कहना है कि अगर अमेरिका AI विकास को धीमा करता है, तो इससे चीन को बढ़त मिल सकती है। हुआंग के लिए यह बहस सिर्फ टेक्नोलॉजी की नहीं है। इसका सीधा असर Nvidia के कारोबार पर भी पड़ सकता है।

READ MORE: AI की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, अब दुनिया बनाएगी नियम?

‘AI रेस में सबको जीतना चाहिए’

हुआंग ने ट्रंप से कहा कि अमेरिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि AI की रेस में हर कोई जीते। इसमें उद्योग, कंपनियां और अमेरिकी राज्य शामिल हैं। कुछ मिनट चली यह अचानक हुई फोन कॉल अब AI की सबसे बड़ी बहस को सामने ले आई है। सवाल यही है कि AI कितनी तेजी से आगे बढ़े और इसकी रफ्तार पर फैसला आखिर कौन करे? फिलहाल ट्रंप और हुआंग दोनों AI के विकास को धीमा करने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। वहीं, सुरक्षा को लेकर टेक इंडस्ट्री की बहस अभी जारी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss