Redmi Note 17 Pro आज लॉन्च, मिलेगी दमदार बैटरी

Redmi Note 17 Pro आज लॉन्च, मिलेगी दमदार बैटरी

4 mins read
13 views
September 15, 2026

Redmi Note 17 Pro : Redmi आज भारत में अपनी नई Redmi Note 17 Pro Series लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल होंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने डिजाइन, रंग और कई फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है।

Redmi Note 17 Pro Series आज भारत में लॉन्च, जानें बैटरी, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी।

आज 12 बजे होगा Redmi Note 17 Pro का लॉन्च

Redmi Note 17 Pro और Pro Max आज यानी मंगलवार को भारत में लॉन्च होंगे। कंपनी ने इसके लिए दोपहर 12 बजे लाइवस्ट्रीम तय की है। यूजर्स Redmi India के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च इवेंट देख सकेंगे। इस दौरान कंपनी दोनों फोन की कीमत, स्टोरेज और बिक्री से जुड़ी बाकी जानकारी भी दे सकती है। भारत में फोन की बिक्री Amazon के जरिए होगी।

इतनी हो सकती है Redmi Note 17 Pro की कीमत

अभी दोनों फोन की आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है। हालांकि, एक टिप्स्टर के मुताबिक Redmi Note 17 Pro के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 39,000 हो सकती है। वहीं, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,000 बताई गई है। ग्लोबल मार्केट में जापान के लिए Redmi Note 17 Pro की शुरुआती कीमत करीब 50,000 के बराबर थी।

READ MORE: फोल्डेबल स्मार्टफोन क्या हैं और ये कैसे काम करते हैं?

Pro Max में मिलेगी 10,000mAh की बड़ी बैटरी

सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण Redmi Note 17 Pro Max की 10,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर चार दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा शामिल होगा। सीरीज को कम से कम पिंक और सीक्रेट सनशाइन रंगों में पेश किया जाएगा।

READ MORE:  Apple Fold से पहले Huawei-Xiaomi के नए फोन लॉन्च

दोनों फोन में अलग Snapdragon चिपसेट

Redmi Note 17 Pro में ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। वहीं, Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा और IP69K रेटिंग मिलेगी। इसके अलावा फोन में TÜV SÜD 5-स्टार टाइटन क्वालिटी सर्टिफिकेशन और Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी मिलेगा। अब नजर दोपहर 12 बजे होने वाले लॉन्च पर है। इसके बाद फोन की सही कीमत और उपलब्धता की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss