Weex से WhiteBIT तक, 15 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर खतरा

Weex से WhiteBIT तक, 15 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर खतरा

7 mins read
10 views
September 12, 2026

Crypto Regulation India : भारत में क्रिप्टो कारोबार करने वाली 15 कंपनियों पर अब कार्रवाई हुई है। Financial Intelligence Unit-India यानी FIU-IND ने इन प्लेटफॉर्म को Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत गैर-अनुपालन नोटिस जारी किए हैं। ताजा कार्रवाई में विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजस्वैप प्लेटफॉर्म और दूसरी संबंधित सेवाएं शामिल हैं। FIU-IND ने इन प्लेटफॉर्म के ऐप और URL को भारत में सार्वजनिक पहुंच से हटाने के लिए भी नोटिस जारी किए हैं। कार्रवाई का मकसद भारत में क्रिप्टो सेवाएं देने वाली कंपनियों को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी नियमों के दायरे में लाना है। 

FIU-IND ने 15 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजेजानें किन कंपनियों पर कार्रवाई हुई। 

FIU Crypto Action में किन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई? 

FIU-IND ने PMLA की धारा 13 के तहत इन 15 प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजे हैं: 

  • Weex 
  • Blofin 
  • Rezorex 
  • Bitunix 
  • DigiFinex 
  • Toobit 
  • XT.com 
  • WOO X 
  • Pionex 
  • ChangeNow 
  • SimpleSwap 
  • Fixedfloat 
  • WhiteBIT 
  • Guardarian 

FIU-IND के अनुसार, ये प्लेटफॉर्म भारत में वर्चुअल डिजिटल एसेट से जुड़ी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन जरूरी पंजीकरण और रिपोर्टिंग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। 

FIU Crypto Action की वजह क्या है? 

भारत ने 2023 में वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग रोकने वाले नियमों के दायरे में शामिल किया था। भारत के यूजर्स को क्रिप्टो सेवा देने वाली कंपनियों को FIU-IND के साथ Reporting Entity के रूप में पंजीकरण कराना जरूरी है। इसमें क्रिप्टो को फिएट करेंसी में बदलना, डिजिटल एसेट ट्रांसफर करना और क्रिप्टो की कस्टडी या एडमिनिस्ट्रेशन जैसी सेवाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि कंपनी का भारत में फिजिकल ऑफिस न हो, तब भी ये नियम लागू होते हैं। पंजीकृत कंपनियों को रिपोर्टिंग, रिकॉर्ड रखने और PMLA से जुड़ी दूसरी जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। 

READ MORE: Hunter Biden ने लॉन्च किया $LAPTOP Token, 9 सितंबर से ट्रेडिंग 

ऐप और वेबसाइट पर भी हो सकती है रोक 

FIU-IND ने सिर्फ नोटिस जारी करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी है। उसने Information Technology Act और इंटरमीडियरी नियमों के तहत संबंधित ऐप और URL को सार्वजनिक पहुंच से हटाने की मांग भी की है। अगर इन निर्देशों को संबंधित इंटरमीडियरी लागू करते हैंतो भारत में यूजर्स के लिए इन प्लेटफॉर्म तक पहुंच मुश्किल हो सकती है। अभी की कार्रवाई भारत में क्रिप्टो कारोबार पर बढ़ती निगरानी का हिस्सा है। सरकार लगातार उन प्लेटफॉर्म को नियमों के दायरे में लाने की कोशिश कर रही हैजो भारतीय यूजर्स को सेवाएं देते हैं। 

READ MORE: Tokenized Bond क्या है? जानें Blockchain से कैसे बदलेगा बाजार 

FIU ने क्रिप्टो यूजर्स को फिर चेताया 

FIU-IND ने यूजर्स को क्रिप्टो और NFT को लेकर सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। एजेंसी ने कहा कि ये प्रोडक्ट अभी अनरेगुलेटेड हैं और इनमें जोखिम काफी ज्यादा हो सकता है। अगर किसी लेनदेन में पैसा डूबता है, तो यूजर्स को जरूरी नहीं कि नियामकीय मदद या समाधान मिल सके, इसलिए किसी भी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से पहले उसके नियमों और भारत में उसकी अनुपालन स्थिति को समझना जरूरी है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss