Boring Company Funding : एलन मस्क की कंपनी The Boring Company ने ताजा फंडिंग में 3 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस फंडिंग के बाद कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर 23 अरब डॉलर हो गई है। सवाल है कि इतनी बड़ी रकम का इस्तेमाल अब कहां होगा?
The Boring Company को UAE से मिला बड़ा निवेश
ताजा फंडिंग राउंड की अगुआई UAE और उससे जुड़ी निवेश कंपनियों ने की है। इसमें Human Capital, Vy Capital, Valor Equity Partners, Sequoia Capital, Andreessen Horowitz, Temasek, Shamal Holding और Baron Capital भी शामिल रहे। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल UAE में अपना काम बढ़ाने के लिए करेगी। The Boring Company यहां 150 किलोमीटर से ज्यादा भूमिगत ढांचा तैयार करने की योजना पर काम करेगी।
Dubai Loop के साथ बढ़ेगा काम
The Boring Company पहले से Dubai Loop प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। पिछले साल कंपनी और Dubai Roads and Transport Authority के बीच भूमिगत तेज परिवहन नेटवर्क बनाने को लेकर शुरुआती समझौता हुआ था। अब नई फंडिंग के बाद कंपनी UAE में इस साझेदारी को और बड़ा करेगी। साथ ही Las Vegas, Nashville और Dubai में Loop प्रोजेक्ट्स का विस्तार किया जाएगा।
READ MORE : बाजार खुलते ही मचा धमाल, निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़
2022 के मुकाबले कई गुना बढ़ी वैल्यूएशन
The Boring Company की वैल्यूएशन में पिछले कुछ सालों में तेज उछाल आया है। 2022 में 675 मिलियन डॉलर की फंडिंग के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 5.7 अरब डॉलर थी। अब यह बढ़कर 23 अरब डॉलर हो गई है। कंपनी नई रकम से इंजीनियरिंग, उत्पादन और ऑपरेशन टीम में भी भर्ती बढ़ाएगी।
READ MORE : Mistral AI ने जुटाए अरबों, वैल्यूएशन पहुंची 24 बिलियन डॉलर
एलन मस्क ने 2017 में शुरू की थी कंपनी
एलन मस्क ने 2017 में The Boring Company शुरू की थी। ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर मस्क लंबे समय से चिंता जताते रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य सड़कों के नीचे सुरंग बनाकर तेज परिवहन व्यवस्था तैयार करना है। ताजा निवेश से UAE समेत दूसरे शहरों में इस योजना को आगे बढ़ाने की रफ्तार बढ़ सकती है।
