iPhone Duo लॉन्च होते ही Apple शेयर में क्यों आया भूचाल?

iPhone Duo लॉन्च होते ही Apple शेयर में क्यों आया भूचाल?

6 mins read
13 views
September 10, 2026

Apple Foldable iPhone : Apple ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च किया, लेकिन लॉन्च के बाद Apple के शेयरों में तेजी के बजाय गिरावट दिखी। कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर करीब 2% गिरकर 309.90 डॉलर पर आ गया। इससे Apple की वैल्यूएशन में एक दिन में 100 बिलियन डॉलर यानी करीब 9.5 लाख करोड़ रुपए की कमी आई।

Apple ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया, जानें 9.5 लाख करोड़ की वैल्यूएशन घटने की पूरी वजह।

iPhone Duo लॉन्च के बाद Apple शेयर में गिरावट

यह लॉन्च Apple के नए CEO जॉन टर्नस के लिए भी खास था। उन्होंने 1 सितंबर को CEO का पद संभाला था। क्यूपर्टिनो स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर से इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग हुई। बुधवार को Apple का शेयर 315.41 डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 319.15 डॉलर के दिन के उच्च स्तर तक गया। इसके बाद बिकवाली बढ़ी और शेयर 309.90 डॉलर तक फिसल गया। हालांकि, बाजार बंद होने तक कुछ सुधार आया। शेयर 0.28% की गिरावट के साथ 315.34 डॉलर पर बंद हुआ।

100 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन साफ हुई

एक दिन पहले Apple की बाजार वैल्यू करीब 4.62 ट्रिलियन डॉलर थी। बुधवार के कारोबार में यह घटकर 4.52 ट्रिलियन डॉलर रह गई। यानी एक कारोबारी सत्र में कंपनी की वैल्यूएशन करीब 100 बिलियन डॉलर कम हुई। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 9.5 लाख करोड़ रुपए बैठती है। Apple के किसी बड़े iPhone लॉन्च के दौरान शेयरों में गिरावट कम ही देखने को मिलती है। ऐसे में निवेशकों की प्रतिक्रिया पर बाजार की नजर रही।

READ MORE: Apple iPhone Ultra: लाल फोल्डेबल की खबर पर लगा ब्रेक

कैसा है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone?

Apple ने iPhone Duo को पासपोर्ट जैसे आकार और गोल किनारों के साथ पेश किया है। फोन खुलने पर बड़ी, चौड़ी स्क्रीन मिलती है। इसे वर्टिकल तरीके से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोल्ड करने पर सामने एक छोटी स्क्रीन दिखाई देती है। कंपनी के मुताबिक, खुलने पर Duo उसका सबसे पतला फोन है। कंपनी ने इसे ऐसा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया है, जो बड़ी स्क्रीन के साथ भी इस्तेमाल में आसान लगे। Apple के लिए यह 2017 में iPhone X से होम बटन हटाने के बाद सबसे बड़े डिजाइन बदलावों में से एक है।

READ MORE: iPhone 20 का इंतजार क्यों कर रहे हैं Apple फैंस?

iPhone कारोबार Apple के लिए कितना अहम?

iPhone अब भी Apple का सबसे बड़ा कारोबार है। हाल के वित्तीय वर्ष में iPhone से कंपनी को 209.6 बिलियन डॉलर की कमाई हुई। यह Apple की कुल बिक्री के आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा है, इसलिए नए फोल्डेबल iPhone की सफलता कंपनी के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss