Hunter Biden ने लॉन्च किया $LAPTOP Token, 9 सितंबर से ट्रेडिंग

Hunter Biden ने लॉन्च किया $LAPTOP Token, 9 सितंबर से ट्रेडिंग

11 mins read
1 views
September 8, 2026

LAPTOP Meme Coin : Hunter Biden ने 7 सितंबर को X पर इस Meme Coin का टोकन नाम और लॉन्च तारीख बताई। $LAPTOP की ट्रेडिंग 9 सितंबर से Ethereum Layer 2 नेटवर्क Base पर शुरू होने वाली है, जिसे Coinbase ने विकसित किया है। प्रोजेक्ट की वेबसाइट के मुताबिक इसकी कुल सप्लाई 1 अरब टोकन होगी।

$LAPTOP Token की ट्रेडिंग 9 सितंबर से, जानें आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट और लॉन्च से पहले आए नकली टोकन का मामला

$LAPTOP Token क्या है और कब शुरू होगी ट्रेडिंग?

$LAPTOP Token को प्रोजेक्ट ने Base नेटवर्क पर ERC-20 Meme Token के रूप में पेश किया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉन्ट्रैक्ट एड्रेस  0xB095274743941e953c746F9C228DA9c18Bb6ec29 दिया गया है। इस टोकन को Phoenix Veritas Ventures Ltd जारी कर रही है। प्रोजेक्ट के MiCA Whitepaper में इसे ‘Other Crypto-Asset’ की श्रेणी में रखा गया है। Whitepaper के मुताबिक, $LAPTOP का मुख्य मकसद एक डिजिटल कलेक्टिबल के तौर पर काम करना है। इसमें कोई स्वाभाविक अधिकार, उपयोगिता या शासन संबंधी अधिकार नहीं हैं। टोकन की पूरी सप्लाई 36 महीनों में अनलॉक होने की योजना है। लॉन्च के समय 35% यानी 350 मिलियन टोकन अनलॉक होंगे।

$LAPTOP Token की सप्लाई और हिस्सेदारी कैसे बंटी?

प्रोजेक्ट ने 1 अरब $LAPTOP टोकन को अलग-अलग हिस्सों में बांटा है। इसमें फाउंडर्स, एयरड्रॉप, लिक्विडिटी, चैरिटी और भविष्य के अनुमान से जुड़ा आवंटन शामिल है।

  • फाउंडर्स: 30%
  • Day 1 Airdrop: 10%
  • Future Airdrop: 10%
  • Liquidity: 10%
  • Foundation Treasury: 5%
  • Predictions: 30%
  • Charity: 5%

फाउंडर हिस्सेदारी पर 6 महीने का लॉक-अप रहेगा। इसके बाद 24 महीने में धीरे-धीरे टोकन अनलॉक होंगे। Predictions हिस्से पर 12 महीने का लॉक-अप और फिर 24 महीने का वेस्टिंग पीरियड रखा गया है। प्रोजेक्ट का कहना है कि यह टोकन जनता से फंड जुटाने के लिए नहीं बेचा जा रहा। 9 सितंबर को होने वाली घटना को ‘Admission To Trading’ बताया गया है।

READ MORE: PENDLE में 12% उछाल का मौका, इन संकेतों पर नजर

Trump के $TRUMP Token से क्या है कनेक्शन?

$LAPTOP की सबसे दिलचस्प बात इसका डोनाल्ड ट्रंप के $TRUMP Meme Coin से जुड़ा संदर्भ है। प्रोजेक्ट ने कुल सप्लाई का 30% हिस्सा वास्तविक दुनिया के कुछ संभावित नतीजों से जोड़ा है। इनमें यह देखना शामिल है कि 2028 का राष्ट्रपति चुनाव कोई डेमोक्रेट जीतता है या नहीं, Bitcoin नया All-Time High बनाता है या नहीं और क्या $LAPTOP का Fully Diluted Valuation, $TRUMP से ज्यादा होता है। नतीजा तय होने पर संबंधित टोकन जलाकर सप्लाई से हमेशा के लिए हटाए जाएंगे। अगर नतीजा नहीं आता, तो संबंधित टोकन चैरिटी में देने की बात कही गई है।

कुल सप्लाई का 20% एयरड्रॉप के लिए रखा गया है। इसमें उन वॉलेट्स के लिए भी हिस्सा है, जिन्हें $TRUMP में नुकसान हुआ था। Hunter Biden के Substack Subscribers और दूसरे योग्य यूजर्स को भी एयरड्रॉप मिलने की बात कही गई है। Nansen Analysis के अनुसार, 30 जून तक 988,905 वॉलेट्स को $TRUMP में करीब 3.81 अरब डॉलर का नुकसान दर्ज हुआ था। CoinGecko के अनुसार, $TRUMP का अब तक का उच्चतम स्तर 73.43 डॉलर था, जो 2025 को दर्ज हुआ।

लॉन्च से पहले ही सामने आए नकली LAPTOP Token

ताज़ा अपडेट में एक और बात सामने आई है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही कई नकली LAPTOP Token बाजार में दिखाई देने लगे। 7 सितंबर को करीब 14:50 UTC पर Robinhood Chain पर LAPTOP नाम वाला एक Copycat Token सामने आया। अगले करीब एक घंटे में Robinhood Chain, Solana, TON और BNB Chain पर कम से कम 14 अलग-अलग LAPTOP-branded Token दिखाई दिए। DEX Screener के आंकड़ों के मुताबिक इन टोकन ने करीब $6.9 मिलियन का संयुक्त ट्रेडिंग वॉल्यूम बनाया। ये सभी आधिकारिक $LAPTOP Token नहीं हैं।

एक अलग Solana Token, जिसका नाम “Hunter Biden’s Laptop” है और जिसे 2024 में बनाया गया था, भी घोषणा के बाद तेजी से चढ़ा। यह Hunter Biden या नए Base लॉन्च से जुड़ा नहीं है। 8 सितंबर को करीब 05:48 UTC तक बड़े ट्रैकर्स पर इसमें पिछले 24 घंटे में करीब 200% की तेजी दिखी, इसलिए सिर्फ $LAPTOP नाम देखकर टोकन की पहचान करना सही नहीं होगा। नेटवर्क और आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट एड्रेस भी जांचना जरूरी है।

READ MORE: Wintermute की Altcoin खरीदारी जारी, इस टोकन पर टिकी नजरें

प्रोजेक्ट ने खुद बताए बड़े जोखिम

प्रोजेक्ट के Whitepaper में साफ कहा गया है कि $LAPTOP धारकों को कोई स्वाभाविक अधिकार, उपयोगिता या मुनाफे का कानूनी दावा नहीं मिलता। इसकी कीमत तेजी से गिर सकती है और यह शून्य तक जा सकती है। Whitepaper में Meme Token, Liquidity, Regulation, Cybersecurity, Smart Contract और Market Risks का भी जिक्र है। साथ ही कोई तय Development Roadmap या अंतर्निहित मूल्य नहीं होने की बात कही गई है।

प्रोजेक्ट के मुताबिक Smart Contract का Audit Hacken ने किया था। Audit में 4 Findings मिली थीं। इनमें 1 Low-Severity और 3 Informational Findings थीं। प्रोजेक्ट का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट जारी होने से पहले सभी को ठीक कर दिया गया था। अंतिम रिपोर्ट की तारीख 23 अप्रैल 2026 थी। अभी एक और जरूरी बात है। लॉन्च की तारीख 9 सितंबर तय है, लेकिन आधिकारिक दस्तावेज में लॉन्च का सटीक समय नहीं दिया गया है। Coinbase, Kraken, Bybit Europe, Bitpanda, Bitvavo और Uphold पर ट्रेडिंग के लिए आवेदन किए जाने की बात है। इन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग अभी पक्की नहीं है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss