WhatsApp ने भारत में Bill Payments सुविधा शुरू की, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से सीधे WhatsApp पर भर सकेंगे।
WhatsApp Features Update : WhatsApp Bill Payments फीचर भारत में लॉन्च हो गया है। Meta ने इसे Bharat Connect नेटवर्क के साथ शुरू किया है। इससे यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई घरेलू और यूटिलिटी बिल खोजकर मैनेज और पे कर सकेंगे।
WhatsApp Bill Payments में 22,722 बिलर
अभी इस सुविधा के जरिए 22,722 बिलर्स उपलब्ध हैं। ये 30 कैटेगरी में फैले हैं। इनमें बिजली, गैस, पानी, FASTag, बीमा, क्रेडिट कार्ड और लोन की किस्त जैसे भुगतान शामिल हैं। फीचर का रोलआउट धीरे-धीरे हो रहा है। Android और iOS यूजर्स को यह सुविधा अगले कुछ हफ्तों में मिल सकती है।
ऐसे कर सकेंगे WhatsApp से बिल पेमेंट
WhatsApp की होम स्क्रीन पर ऊपर दिख रहे रुपये के आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद बिल की कैटेगरी और प्रदाता चुनें। फिर जरूरी अकाउंट डिटेल डालकर बिल की रकम जांचें और भुगतान करें। WhatsApp पर UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जा सकेगा।
READ MORE: WhatsApp के बाद Telegram और Signal से सरकार पूछेगी बड़े सवाल
READ MORE: WhatsApp Username जल्द लॉन्च, क्या आपकी प्राइवेसी रहेगी सेफ?
कई अकाउंट भी कर सकेंगे मैनेज
एक ही बिलर के तहत यूजर्स कई अकाउंट मैनेज कर पाएंगे। पहले इस्तेमाल किए गए बिलर्स और पेमेंट की जानकारी भी Payments सेक्शन में मिल सकेगी। अभी हर यूजर को यह विकल्प तुरंत नहीं दिखेगा। कंपनी का कहना है कि आने वाले हफ्तों में यह सुविधा Android और iOS पर पूरे भारत में उपलब्ध होगी।
