CSE या Electronics: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?

CSE या Electronics: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?

6 mins read
17 views
September 2, 2026

Best Engineering Branch 2026 : आज कई स्टूडेंट्स सिर्फ हाई पैकेज देखकर Computer Science Engineering (CSE) चुनना चाहते हैं, लेकिन हर स्टूडेंट के लिए एक ही ब्रांच बेस्ट नहीं हो सकती। 2026 में टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है। AI, Data Science और Semiconductor जैसे सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए ब्रांच चुनते समय सिर्फ आज की नौकरी नहीं, बल्कि अगले 10 से 20 साल के करियर स्कोप को देखना जरूरी है।

12वीं के बाद कौन सी इंजीनियरिंग ब्रांच चुनें? जानें CSE, AI, ECE, Mechanical, Electrical और Civil में करियर स्कोप।

Computer Science और AI सबसे आगे

Computer Science और इससे जुड़ी ब्रांच जैसे AI, Machine Learning और Data Science की मांग सबसे ज्यादा है। लगभग हर इंडस्ट्री को सॉफ्टवेयर, ऑटोमेशन और डेटा से जुड़े प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ रही है। अगर आपको कोडिंग, लॉजिकल रीजनिंग और नई टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है तो CSE अच्छा विकल्प हो सकता है। इन क्षेत्रों में शुरुआती सैलरी पैकेज भी कई दूसरी इंजीनियरिंग ब्रांच के मुकाबले बेहतर मिलते हैं, लेकिन सिर्फ पैकेज देखकर CSE चुनना सही फैसला नहीं होगा। अगर कोडिंग में रुचि नहीं है तो आगे चलकर पढ़ाई और काम दोनों मुश्किल लग सकते हैं।

ECE बना नया मजबूत विकल्प

भारत में Semiconductor Manufacturing और 5G/6G नेटवर्क पर तेजी से काम हो रहा है। इसका सीधा फायदा Electronics & Communication Engineering (ECE) को मिल रहा है। ECE को IT और Core Engineering के बीच एक मजबूत विकल्प माना जा सकता है। इस ब्रांच के स्टूडेंट्स Software कंपनियों के अलावा Hardware, Semiconductor और Electric Vehicle यानी EV से जुड़ी कंपनियों में भी करियर बना सकते हैं। यानी अगर आपको Electronics और Technology दोनों में रुचि है, तो ECE को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा।

READ MORE: FREE में करें CAT 2026 की तैयारी! जानें स्मार्ट तैयारी प्लान

Mechanical, Electrical और Civil का स्कोप

Mechanical, Electrical और Civil को लेकर अक्सर कहा जाता है कि इनका दौर खत्म हो गया है, लेकिन तस्वीर इतनी सीधी नहीं है। Infrastructure Development, Renewable Energy, Solar और Wind Energy के विस्तार से इन ब्रांचेस में नए मौके बन रहे हैं। Electric Vehicles ने भी Mechanical और Electrical Engineers के लिए नए रास्ते खोले हैं। इन Core Branches का एक बड़ा फायदा सरकारी नौकरी का विकल्प भी है। PSU, Railway और UPSC ESE जैसी परीक्षाओं के रास्ते इन छात्रों के लिए खुले रहते हैं।

ब्रांच चुनते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

  • पर्सनल इंट्रस्ट: जिस विषय में रुचि नहीं है, सिर्फ पैकेज के लिए उसे न चुनें।
  • मार्केट डिमांड: AI, Robotics और Green Energy जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों पर नजर रखें।
  • कॉलेज और ब्रांच : अच्छे IIT या NIT में Core Branch मिल रही है तो उसे भी गंभीरता से देखें। बड़े संस्थानों का Placement और Exposure आगे फायदा दे सकता है।

READ MORE: IIT Admission 2026: CSE नहीं, अब Civil Engineering की बढ़ी डिमांड

आज Engineering Branch चुनने का फैसला सिर्फ ट्रेंड देखकर नहीं करना चाहिए। अपनी रुचि, कॉलेज की गुणवत्ता और अगले 10 से 20 साल के करियर स्कोप को साथ रखकर फैसला करना ज्यादा बेहतर होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss