South Korea ने SK Hynix से खरीदे अरबों डॉलर, मचा हड़कंप

South Korea ने SK Hynix से खरीदे अरबों डॉलर, मचा हड़कंप

6 mins read
14 views
September 2, 2026

South Korea FX : दक्षिण कोरियाई विदेशी मुद्रा अधिकारियों ने SK Hynix की जुलाई में हुई 26.5 बिलियन डॉलर की अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट बिक्री के बाद कंपनी से करीब 20 बिलियन डॉलर  अमेरिकी डॉलर खरीदे हैं। सूत्र के मुताबिक, यह खरीद वित्त मंत्रालय और Bank of Korea के तहत चलने वाले Foreign Exchange Stabilization Fund ने की। सौदे सीधे ओवर-द-काउंटर बाजार में हुए, जब SK Hynix अमेरिकी डॉलर वापस दक्षिण कोरिया ला रही थी।

SK Hynix से अधिकारियों ने करीब 20 बिलियन डॉलर खरीदे, जानें इस कदम का विदेशी मुद्रा भंडार और वॉन पर क्या असर होगा।

सरकार ने क्यों खरीदे 20 बिलियन डॉलर?

यह कदम सामान्य विदेशी मुद्रा हस्तक्षेप से थोड़ा अलग माना जा रहा है। इसका मकसद बाजार में डॉलर-वॉन उतार-चढ़ाव को संभालना और घटते विदेशी मुद्रा भंडार को फिर भरना है। SK Hynix की अमेरिकी शेयर बिक्री से मिले डॉलर को दक्षिण कोरिया वापस लाने की बात पहले से सामने आ चुकी थी, लेकिन इन डॉलर का बड़ा खरीदार सरकारी फंड था, इसकी जानकारी अब पहली बार सामने आई है। SK Hynix, वित्त मंत्रालय और Bank of Korea ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

विदेशी मुद्रा फंड में डॉलर क्यों अहम?

दक्षिण कोरिया अपने Foreign Exchange Stabilization Fund की मौजूदा रकम या उसमें मौजूद संपत्तियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं करता। यह फंड मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर और दक्षिण कोरियाई वॉन से बना है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के महीनों में फंड में डॉलर का हिस्सा काफी घटा है। इसकी बड़ी वजह वॉन को संभालने के लिए केंद्रीय बैंक का लगातार विदेशी मुद्रा हस्तक्षेप रहा है। अभी वॉन में तेज सुधार देखने को मिला है। जून के अंत में डॉलर-वॉन दर करीब 1,550 के 17 साल के निचले स्तर के पास थी। इसके बाद वॉन में करीब 12% की मजबूती आई है।

READ MORE: YOGa Clean Air की फंडिंग, 20 करोड़ से बढ़ेगा कारोबार

SK Hynix की बिक्री और विदेशी मुद्रा भंडार पर असर

SK Hynix की जुलाई की अमेरिकी शेयर बिक्री किसी विदेशी कंपनी की अमेरिका में सबसे बड़ी पेशकश थी। कंपनी ने कहा था कि इस रकम का इस्तेमाल नई फैक्ट्रियों और उपकरणों पर होगा, ताकि बढ़ती AI चिप मांग को पूरा किया जा सके। Foreign Exchange Stabilization Fund की रकम पिछले साल संसद से मंजूर संचालन योजना में 135.1 ट्रिलियन वॉन थी। मंगलवार को पेश सरकारी बजट प्रस्ताव में इसे करीब 106.5 ट्रिलियन वॉन रहने का अनुमान लगाया गया है।

READ MORE: Subhash Chandra Case : NCLT ने 6.25 करोड़ का प्लान रोका

अभी SK Hynix से करीब $20 बिलियन डॉलर खरीदना दक्षिण कोरिया के लिए विदेशी मुद्रा बाजार और भंडार, दोनों के लिहाज से अहम कदम है। बाजार अब देखेगा कि सरकार आगे डॉलर-वॉन दर को स्थिर रखने के लिए क्या रणनीति अपनाती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss