Poco, Oppo या Samsung? जानें कौन बेस्ट

Poco, Oppo या Samsung? जानें कौन बेस्ट

7 mins read
3 views
August 25, 2026

Poco M8x 5G vs Oppo A6c: अगर आपका बजट करीब 20 हजार है और आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। Poco M8x 5G, Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G इसी बजट में अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। किसी फोन में बड़ी बैटरी है तो किसी में बेहतर डिस्प्ले और कैमरा फीचर मिलते हैं। ऐसे में फोन खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा मॉडल बेहतर है।

20 हजार के बजट में 5G फोन खरीदना है? Poco M8x 5G, Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G की कीमत, बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले का फर्क जानें।

Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: कीमत

कीमत की बात करें तो Oppo A6c सबसे कम कीमत से शुरू होता है। इसका 4GB+64GB मॉडल 16,999 में आता है। वहीं इसका 4GB+128GB वेरिएंट 18,999 का है। Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत 18,999 बताई गई है। दूसरी ओर, Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB मॉडल की कीमत 17,999 है। इसका 6GB+128GB वेरिएंट 20,999 में मिलता है। यानी कम बजट में Oppo A6c आगे है। वहीं, Samsung का बेस मॉडल भी ₹18 हजार से कम में मिल जाता है।

डिस्प्ले में Samsung Galaxy M17 5G आगे

डिस्प्ले के मामले में तीनों फोन में बड़ा अंतर है। Poco M8x 5G में 6.9 इंच HD+ स्क्रीन मिलती है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। Oppo A6c में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जाती है। वहीं, Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। बेहतर पैनल और शार्प स्क्रीन के लिए Samsung ज्यादा आकर्षक विकल्प है।

READ MORE: Samsung Galaxy फोन में Stranger Things का धमाका!

बैटरी में Poco M8x 5G सबसे आगे

अगर आपकी पहली प्राथमिकता बैटरी है, तो Poco M8x 5G सबसे आगे दिखाई देता है। इसमें 7900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। Oppo A6c में 7000mAh बैटरी मिलती है। हालांकि इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। Samsung Galaxy M17 5G में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसलिए लंबी बैटरी लाइफ चाहिए तो Poco और Oppo ज्यादा मजबूत नजर आते हैं।

प्रोसेसर और कैमरा में किसका पलड़ा भारी?

Poco M8x 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है। Oppo A6c में Unisoc T7250 प्रोसेसर और Android 15 आधारित ColorOS 15 मिलता है। Samsung Galaxy M17 5G में Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो Poco में 50MP AI डुअल कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। Oppo A6c में 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Samsung Galaxy M17 5G यहां सबसे ज्यादा फीचर देता है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

READ MORE: Samsung Galaxy Z Fold 8 पर बड़ा दांव, बढ़ाया उत्पादन लक्ष्य

कौन सा फोन आपके लिए सही?

बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन चाहिए तो Poco M8x 5G पर नजर डाल सकते हैं। कम कीमत में बड़ी बैटरी चाहिए तो Oppo A6c विकल्प है। वहीं Super AMOLED डिस्प्ले और OIS कैमरा आपकी प्राथमिकता है तो Samsung Galaxy M17 5G ज्यादा बेहतर लग सकता है। अंतिम फैसला आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss