Cosmos EVM: क्या एक ही सुरक्षा खामी कई ब्लॉकचेन नेटवर्क को एक साथ प्रभावित कर सकती है? Cosmos Labs के ताजा अलर्ट ने इसी सवाल को फिर सामने ला दिया है। कंपनी ने 24 अगस्त को Cosmos EVM इस्तेमाल करने वाली कुछ चेन के Validators को सुरक्षा घटना के बीच नेटवर्क रोकने की सलाह दी है। अभी तक कंपनी ने खामी, प्रभावित नेटवर्क या कुल नुकसान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Cosmos EVM Security Incident से कई ब्लॉकचेन नेटवर्क की चिंता बढ़ी है। Cosmos Labs ने validators को नेटवर्क रोकने की सलाह दी। जानें पूरा मामला।
Cosmos EVM एक साझा ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर मॉड्यूल है। इसके जरिए Cosmos SDK पर बनी चेन Ethereum-Compatible Smart Contracts चला सकती हैं। ऐसे में साझा कोड में गंभीर कमजोरी मिलने पर एक से ज्यादा नेटवर्क प्रभावित हो सकते हैं।
Cosmos Labs ने नेटवर्क रोकने को क्यों कहा?
Cosmos Labs ने कहा कि Cosmos EVM Module के यूजर्स को एक Ongoing Security Incident ने प्रभावित किया है। कंपनी की Security और Engineering टीम मामले पर काम कर रही है। कंपनी ने अपने संपर्क में मौजूद Cosmos EVM Chains को Validators के जरिए नेटवर्क रोकने की सलाह दी है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कितनी चेन प्रभावित हुई हैं।
Cosmos Labs ने Vulnerability का नाम भी नहीं बताया है। नुकसान की रकम और हमलावर से जुड़ी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी ने कहा है कि स्थिति संभलने के बाद पूरी incident report जारी की जाएगी इसलिए सोशल मीडिया पर सामने आ रहे नुकसान या attacker activity के दावों को अभी पक्की जानकारी नहीं माना जा सकता।
An ongoing security incident has impacted users of the Cosmos EVM module. Cosmos Labs’ security and engineering teams have been proactively responding to this incident. We have advised the Cosmos EVM chains that are in contact with us to request that validators halt their chains.…
— Cosmos Labs (@cosmoslabs_io) August 24, 2026
MANTRA, KiiChain और TAC में पहले ही हलचल
इस अलर्ट से पहले Cosmos EVM Stack इस्तेमाल करने वाली कुछ चेन में नेटवर्क Halt की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, Cosmos Labs ने अभी इन सभी घटनाओं को एक ही incident का हिस्सा नहीं बताया है। MANTRA ने 21 अगस्त को अपना mainnet रोक दिया था। कंपनी के मुताबिक, बाद में malicious activity का संबंध Cosmos EVM module से सामने आया। नेटवर्क का आखिरी block 17,449,398 था।
MANTRA ने करीब 30 घंटे बाद Software Version 8.4.0 के साथ Block Production दोबारा शुरू किया। कंपनी ने कहा कि घटना में उसके 2 Wallet Addresses प्रभावित हुए, लेकिन यूजर फंड का इस्तेमाल नहीं हुआ। KiiChain ने इसके बाद Cosmos EVM Module से जुड़े Exploit की जानकारी दी। उसके Post-Mortem के मुताबिक, हमलावर ने एक ही तकनीक का इस्तेमाल 18 बार किया और 148,326,583.15 KII Tokens निकाल लिए। इसके बाद Validators ने Block 9,355,723 पर नेटवर्क रोक दिया।
TAC ने भी 22 अगस्त को Validator Block Production रोक दिया। नेटवर्क ने बताया कि उसके Cosmos EVM-based infrastructure में vulnerability का फायदा उठाया गया था। हमलावर ने एक अकाउंट से फंड निकाले थे।
READ MORE: TRUMP Token पर बड़ा अपडेट, Wallets ने निकाले 3.39M डॉलर USDC
Shared Cosmos EVM infrastructure क्यों चिंता बढ़ा रहा?
इन घटनाओं में सबसे अहम कड़ी Shared Cosmos EVM Stack है। अलग-अलग Blockchain Networks इस Common Software का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के Shared Infrastructure का फायदा यह है कि Developers Ethereum-Compatible Applications को आसानी से चला सकते हैं। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। अगर Common Code में गंभीर खामी मिलती है, तो उसका असर कई Independent Chains तक पहुंच सकता है। इससे पहले जनवरी 2026 में Saga EVM नेटवर्क से करीब 7 मिलियन डॉलर की रकम निकाली गई थी। हमलावर ने Forged IBC Messages का इस्तेमाल करके Uncollateralized Stablecoin Mint किया और रकम Ethereum पर भेज दी।
Cosmos Labs ने बाद में इस समस्या को ASA-2026-002 security advisory में दर्ज किया। इसमें ICS20 precompile से जुड़ी कमजोरी सामने आई थी। कंपनी ने बताया था कि प्रभावित code 15 chains पर मौजूद था और इसका permanent fix मार्च 2026 में जारी किया गया। हालांकि, अभी यह साबित नहीं हुआ है कि अगस्त की मौजूदा घटना उसी ICS20 कमजोरी से जुड़ी है। Cosmos Labs ने अभी नई vulnerability की जानकारी नहीं दी है।
READ MORE: Upbit ने इस Altcoin को किया लिस्ट, जानें कीमत और नियम
Cosmos Hub और ATOM को लेकर क्या स्थिति है?
यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है। Cosmos EVM और Cosmos Hub एक ही चीज नहीं हैं। Cosmos EVM कुछ application-specific chains में इस्तेमाल होने वाला module है। Cosmos Hub और उसका ATOM token इससे अलग नेटवर्क हैं। मौजूदा जानकारी में Cosmos Hub या ATOM के exploit होने का कोई संकेत नहीं मिला है। इसलिए दोनों को मौजूदा security incident से जोड़ना सही नहीं होगा।
अब आगे क्या होगा?
अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि vulnerability क्या है और कितने नेटवर्क इसकी चपेट में आए हैं। Cosmos Labs ने इन सवालों के जवाब बाद में जारी होने वाली incident report में देने की बात कही है।
फिलहाल नजर इन बातों पर रहेगी:
- Cosmos EVM की official incident report कब आती है।
- और कितने नेटवर्क अपना operation रोकते हैं।
- KiiChain और TAC के post-mortem में क्या जानकारी सामने आती है।
- On-chain data से नुकसान और attacker addresses की क्या पुष्टि होती है।
Cosmos EVM incident ने shared blockchain infrastructure के जोखिम को फिर उजागर किया है। अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं है, इसलिए नुकसान या vulnerability को लेकर किसी भी अपुष्ट दावे पर भरोसा करना जल्दबाजी होगी।
Disclaimer: यह खबर केवल जानकारी के लिए है। इसमें दी गई क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से जुड़ी जानकारी को निवेश या वित्तीय सलाह न समझें। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
