AI Music Production: दिग्गज हिप-हॉप प्रोड्यूसर Dr. Dre की राय इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा है कि AI रचनात्मकता का नया टूल है और वह खुद भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। The New York Times से बातचीत में Dr. Dre ने कहा कि उन्हें AI से खतरा महसूस नहीं होता। उनके मुताबिक, जो लोग AI को खतरा मानते हैं, शायद उन्हें नई चीजें सीखने में परेशानी होती है।
Dr. Dre का AI को लेकर बड़ा बयान, AI म्यूजिक के लिए नया क्रिएटिव टूल है, जैसे पहले Drum Machine और Synthesizer थे।
Dr. Dre बोले- AI से डरने की जरूरत नहीं
Dr. Dre ने AI की तुलना पुराने म्यूजिक टूल्स से की। उन्होंने कहा कि जब Drum Machine और Synthesizer आए थे, तब भी कुछ लोगों ने उनका विरोध किया था। उनके मुताबिक AI भी रचनात्मकता के लिए ऐसा ही नया साधन है। उन्होंने कहा कि वह इसे अपना रहे हैं और यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि आगे इससे क्या किया जा सकता है। Dr. Dre ने यह भी साफ किया कि वह सिर्फ AI की बात नहीं कर रहे हैं। वह इसे अपने म्यूजिक प्रोडक्शन में इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
READ MORE: AI का जलवा! S&P 500 कंपनियों की कमाई में जोरदार उछाल
म्यूजिक बनाने में खुद AI आजमा रहे Dr. Dre
Dr. Dre ने बताया कि वह AI का इस्तेमाल यह देखने के लिए करते हैं कि उनके बनाए काम के साथ यह तकनीक क्या कर सकती है। यानी AI उनके लिए कलाकार की जगह लेने वाला सिस्टम नहीं, बल्कि एक प्रयोग का साधन है। उनके बिजनेस पार्टनर Jimmy Lovine ने भी कहा कि कई प्रोड्यूसर चुपचाप AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को ‘Closet AI Producers’ कहा। Dr. Dre ने भी इस बात से सहमति जताई। उनका कहना था कि कई लोग AI इस्तेमाल तो कर रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार नहीं करना चाहते।
READ MORE: AI डेटा सेंटर में लिक्विड कूलिंग कैसे काम करती है?
AI म्यूजिक में क्यों बढ़ रही है बहस?
AI से बने गाने, आवाज की नकल और ऑटोमेटेड म्यूजिक टूल्स तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ कॉपीराइट और कलाकारों की रचनात्मक पहचान को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। Dr. Dre और Jimmy Lovine का टेक्नोलॉजी से पुराना रिश्ता रहा है। दोनों ने 2014 में Beats को Apple को बेचा था। यह सौदा 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा का था।
