अब स्कूल में ही बच्चों को AI सीखने का मौका, CBSE और ICSE के नए AI पाठ्यक्रम के साथ सरकार ने 5 मुफ्त AI कोर्स भी शुरू किए।
Career Guidance: CBSE AI पाठ्यक्रम के तहत क्लास 3 से 8 के छात्रों के लिए Computational Thinking और Artificial Intelligence को पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है। इसका मकसद बच्चों में लॉजिकल सोच, समस्या सुलझाने और AI की समझ विकसित करना है।
CBSE AI पाठ्यक्रम में क्या पढ़ेंगे बच्चे?
CBSE ने 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से क्लास 3 से 8 के लिए Computational Thinking और Artificial Intelligence का नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। इसमें बच्चों को सिर्फ कंप्यूटर चलाना नहीं सिखाया जाएगा। छात्रों को डेटा साइंस, कंप्यूटर विजन और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसे विषयों की शुरुआती जानकारी मिलेगी। साथ ही AI में होने वाले पक्षपात और तकनीक के जिम्मेदार इस्तेमाल पर भी ध्यान दिया जाएगा। ऊंची कक्षाओं में भी AI की पढ़ाई आगे बढ़ेगी। कक्षा 9 में Artificial Intelligence को स्किल विषय के तौर पर पेश किया गया है। कक्षा 10 और 12 में Artificial Intelligence और Data Science स्किल विषय उपलब्ध हैं।
READ MORE: TOP 6: इन यूनिवर्सिटीज में सीट पाना सपना या असंभव?
AI प्रोजेक्ट से सीखेंगे समस्या का समाधान
CBSE का नया पाठ्यक्रम बच्चों को AI प्रोजेक्ट के पूरे तरीके से परिचित कराएगा। इसमें समस्या पहचानने से लेकर डेटा जुटाने, AI टूल का परीक्षण करने और समाधान को बेहतर बनाने तक की प्रक्रिया शामिल है। बड़े छात्र AI के वास्तविक इस्तेमाल को भी समझ सकेंगे। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसका फायदा यह होगा कि बच्चे केवल कोडिंग तक सीमित नहीं रहेंगे। वे यह भी समझेंगे कि AI किसी समस्या को हल करने में कैसे इस्तेमाल हो सकता है।
ICSE में Robotics और AI की पढ़ाई
CBSE के साथ CISCE ने भी AI और रोबोटिक्स पर फोकस बढ़ाया है। बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के पाठ्यक्रम में Robotics and Artificial Intelligence विषय शामिल किया है। इसमें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल सीखने पर जोर है। छात्रों को यह समझाया जाएगा कि AI और रोबोटिक्स का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, शासन और वैज्ञानिक शोध जैसे क्षेत्रों में कैसे हो रहा है। CISCE के मुताबिक इसका मकसद छात्रों को आने वाले करियर के लिए तैयार करना और तकनीकी समझ बढ़ाना है।
READ MORE: 73 हजार नौकरियां खत्म! क्या यही है टेक का भविष्य?
सरकार के मुफ्त AI कोर्स भी उपलब्ध
स्कूलों के अलावा सरकार भी AI की पढ़ाई को आसान बनाने पर जोर दे रही है। शिक्षा मंत्रालय ने SWAYAM पोर्टल पर AI से जुड़े 5 मुफ्त कोर्स उपलब्ध कराए हैं। इनमें Python and Analytics with AI जैसे कोर्स शामिल हैं। ये कोर्स स्कूल और कॉलेज छात्रों के साथ प्रोफेशनल्स के लिए भी हैं। खास बात यह है कि इन्हें देश के प्रमुख IITs के प्रोफेसरों ने तैयार किया है।
