Paytm Claude AI Payment Gateway MCP

Paytm ने Claude से मिलाया हाथ, AI से पेमेंट होगा आसान

6 mins read
10 views
August 13, 2026

Paytm ने Claude के साथ नया AI इंटीग्रेशन किया, इससे कारोबारी बिना बार-बार डैशबोर्ड खोले पेमेंट और सेटलमेंट की जानकारी चेक कर सकेंगे।

Paytm Claude: Paytm Payments Services Limited (PPSL) ने Paytm Payment Gateway को Anthropic के Claude से जोड़ दिया है। इस काम के लिए मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (MCP) कनेक्टर का इस्तेमाल किया गया है। अब अधिकृत मर्चेंट AI प्रॉम्प्ट के ज़रिए पेमेंट से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

Claude से मिलेगी पेमेंट की जानकारी

इस इंटीग्रेशन के बाद कारोबारी Claude के जरिए कई जरूरी जानकारी पूछ सकेंगे। इसमें ट्रांजैक्शन, पेमेंट लिंक, रिफंड, सेटलमेंट, सब्सक्रिप्शन और ऑर्डर स्टेटस शामिल हैं। रिपोर्ट और अलग-अलग डैशबोर्ड चेक करने की जरूरत भी कम होगी। कारोबारी सामान्य भाषा में सवाल पूछकर जानकारी हासिल कर सकेंगे। फाइनेंस टीम सेटलमेंट और रिकंसिलिएशन देख सकती है। सपोर्ट टीम पेमेंट और रिफंड का स्टेटस चेक कर सकती है। डेवलपर्स भी AI आधारित कारोबारी वर्कफ्लो बनाने में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

MCP से जुड़ा Paytm Payment Gateway

Paytm ने इस सुविधा को Model Context Protocol (MCP) के जरिए तैयार किया है। यह Claude को Paytm Payment Gateway के APIs से जोड़ता है। इससे अधिकृत कारोबारी AI वर्कफ्लो में पेमेंट की जानकारी ला सकते हैं। इसका मकसद बार-बार डैशबोर्ड देखने और सीधे API कॉल करने की जरूरत कम करना है। यह सुविधा खास तौर पर उन कारोबारियों और डेवलपर्स के लिए उपयोगी हो सकती है, जो अपने काम में AI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

READ MORE:  AI से बैंकिंग होगी स्मार्ट, कर्ज और सुरक्षा में बड़ा बदलाव

कारोबारी के हाथ में रहेगा एक्सेस कंट्रोल

Paytm के मुताबिक सुरक्षा और कारोबारी की अनुमति को प्राथमिकता दी गई है। बिजनेस अपने Paytm Payment Gateway अकाउंट को सुरक्षित प्रमाणीकरण के जरिए कनेक्ट करेगा। इसके बाद पेमेंट जानकारी तक पहुंच की अनुमति कारोबारी के नियंत्रण में रहेगी। वहीं पेमेंट करना, रिफंड और सेटलमेंट जैसे काम PPSL के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कारोबारी के नियंत्रण वाली प्रक्रिया के तहत ही होंगे। Paytm Payment Gateway के प्रवक्ता ने कहा कि AI तब ज्यादा उपयोगी होता है, जब वह सुरक्षित तरीके से वास्तविक कारोबारी काम से जुड़ता है।

READ MORE: Anthropic ने Riot से की 9 अरब की AI कंप्यूटिंग डील

AI आधारित पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

अभी कारोबार में AI का इस्तेमाल वित्त, ग्राहक सहायता, रिकंसिलिएशन और कॉमर्स जैसे कामों में तेजी से बढ़ रहा है। Paytm का कहना है कि इस इंटीग्रेशन से मर्चेंट्स को पेमेंट से जुड़ी जानकारी तेज़ी से पाने में मदद मिलेगी। कंपनी का फोकस MSME, एंटरप्राइज और डेवलपर्स के लिए AI आधारित पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्रिप्टो फ्रॉड में Delio के CEO को 15 साल की सजा
Previous Story

क्रिप्टो फ्रॉड में Delio के CEO को 15 साल की सजा

Independence Day 2026 Patriotic Movies Watchlist
Next Story

Independence Day 2026: वीरों की कहानी दिखातीं हैं ये 13 फिल्में