iPhone 20 का नया लुक लीक, ग्लास डिजाइन देख रह जाएंगे दंग

iPhone 20 का नया लुक लीक, ग्लास डिजाइन देख रह जाएंगे दंग

7 mins read
23 views
August 12, 2026

Apple iPhone 2027: Apple के iPhone को 20 साल पूरे होने वाले हैं और कंपनी इस मौके को खास बनाने की तैयारी में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 20 Pro और iPhone 20 Pro Max में नया ग्लास डिजाइन देखने को मिल सकता है। अभी Apple ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अगर रिपोर्ट सही साबित होती है, तो कंपनी iPhone के डिजाइन में लंबे समय बाद बड़ा बदलाव कर सकती है।

iPhone 20 को लेकर बड़ी खबर, 2027 में Apple नया ग्लास डिजाइन, कर्व्ड बॉडी और बड़े डिस्प्ले के साथ Pro मॉडल ला सकता है।

iPhone 20 में दिख सकता है नया ग्लास डिजाइन

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 के एनिवर्सरी iPhone में फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों पर ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों ग्लास पैनल किनारों से बीच के फ्रेम की तरफ कर्व हो सकते हैं। इससे फोन का लुक ज्यादा गोल और स्मूद दिखाई देगा। दोनों ग्लास पैनल के बीच मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। यह फ्रेम फोन को मजबूती देने के साथ डिजाइन को अलग पहचान भी देगा। अगर Apple ऐसा करता है, तो कंपनी अपने पुराने कर्व्ड डिजाइन की तरफ लौट सकती है। iPhone 6 से iPhone 11 तक कई मॉडल में कर्व्ड किनारे देखने को मिले थे।

READ MORE: Motorola Edge 70 Max आज लॉन्च, दमदार फीचर्स मिलेंगे

Apple पहले भी कर चुका है ऐसे डिजाइन पर काम

Apple की डिजाइन टीम पहले इससे भी ज्यादा ग्लास वाले मॉडल पर काम कर चुकी है। कंपनी इसे 20वीं एनिवर्सरी के लिए खास बनाना चाहती थी, लेकिन उस डिजाइन को बाद में रोक दिया गया। इसकी बड़ी वजह दोनों ग्लास पैनल को जोड़ने में आने वाली तकनीकी दिक्कतें थीं। बड़े पैमाने पर फोन बनाते समय ऐसी डिजाइन चुनौती बन सकती थी इसलिए Apple अब ज्यादा व्यावहारिक डिजाइन पर काम कर रही है।

iPhone 20 Pro में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन

iPhone 20 Pro सीरीज के डिस्प्ले में भी बड़ा बदलाव संभव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple दो नए स्क्रीन साइज पर विचार कर रही है। iPhone 20 Pro में करीब 6.4 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। वहीं iPhone 20 Pro Max में करीब 7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो Pro Max मॉडल मौजूदा फोन के मुकाबले बड़ा दिखाई देगा। इससे वीडियो देखने, गेम खेलने और दूसरी गतिविधियों के लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिल सकता है। हालांकि, स्क्रीन साइज और डिजाइन दोनों को लेकर अभी अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है।

READ MORE: खुशखबरी! Poco X8 Pro और X8 Pro Max की लॉन्च डेट कंफर्म

2027 में iPhone के 20 साल पूरे होंगे

Apple ने पहला iPhone जनवरी 2007 में पेश किया था। इसकी बिक्री जून 2007 में शुरू हुई थी। ऐसे में 2027 iPhone के लिए बेहद खास साल होगा। कंपनी इस मौके पर डिजाइन, स्क्रीन और लुक में बड़े बदलाव कर सकती है। हालांकि, अभी सामने आई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है और Apple ने इसकी पुष्टि नहीं की है। iPhone की 20वीं सालगिरह पर Apple बड़ा डिजाइन बदलाव कर सकता है। नया ग्लास लुक और बड़े डिस्प्ले ने अभी से टेक जगत में उत्सुकता बढ़ा दी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss