Pamala Serena Fiance Cheated Lock Upp 2

VIDEO: पामेला सेरेना का खुलासा, मंगेतर ने दिया प्यार में धोखा

7 mins read
26 views
July 29, 2026

Lock Upp 2: क्या 8 साल के रिश्ते के बाद भी प्यार पर भरोसा बच सकता है? रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने अपनी जिंदगी का ऐसा राज खोला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पामेला ने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी थी और जल्द शादी होने वाली थी, लेकिन तभी उन्हें पता चला कि उनके मंगेतर का किसी दूसरी महिला के साथ भी रिश्ता था।

‘Lock Upp 2’ में पामेला सेरेना ने अपनी जिंदगी का बड़ा राज खोला। उन्होंने बताया कि 8 साल के रिश्ते और सगाई के बाद उन्हें प्यार में धोखा मिला।

Lock Upp 2 में Pamela Serena का चौंकाने वाला खुलासा

शो में पामेला सेरेना ने अपना सीक्रेट शेयर करते हुए बताया कि वह करीब 8 साल तक एक रिश्ते में थीं। उनका रिश्ता इंडियन-ब्रिटिश बैकग्राउंड से था और दोनों ने सगाई भी कर ली थी। उनका मंगेतर एक बड़े बिजनेसमैन थे और विदेश में काम करते थे। पामेला के मुताबिक, एक बार फ्लाइट से लौटने के बाद उनके मंगेतर की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि उनके पेट में एक बड़ा फोड़ा था और तुरंत ऑपरेशन जरूरी था।

मंगेतर की देखभाल के दौरान सामने आया बड़ा सच

पामेला ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वह अपने मंगेतर के साथ अकेली थीं। उनकी फैमिली लंदन में थी, इसलिए उनका फोन पामेला के पास था। कुछ हफ्तों बाद एक लड़की ने उन्हें फोन किया। उस लड़की ने दावा किया कि वह पिछले 2 साल से पामेला के मंगेतर के साथ रिश्ते में थी। उसने यह भी बताया कि वह उनके बच्चे की मां बनने वाली है। यह सुनकर पामेला पूरी तरह टूट गईं। हालांकि, करीब 7-8 साल पुराने रिश्ते और मंगेतर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने तुरंत रिश्ता खत्म नहीं किया। पामेला ने बताया कि वह करीब डेढ़ महीने तक अस्पताल और घर में उनकी देखभाल करती रहीं।

READ MORE: TEASER OUT: छात्रों के सपनों से सुसाइड तक, पेपर लीक के बाद क्या होता है?

भरोसा टूटा, फिर कभी पहले जैसा नहीं रहा

पामेला ने कहा कि मंगेतर के ठीक होने के बाद उन्होंने अपना सामान बांधा और वहां से चली गईं। इस घटना ने उनका भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने रिश्ते बनाए, लेकिन किसी पर पहले जैसा भरोसा नहीं कर पाईं। पामेला ने बताया कि जब भी वह किसी के करीब जाती हैं, उनके मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या उन्हें उस इंसान पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने अपने पूर्व मंगेतर का नाम नहीं बताया।

READ MORE: आलिया की ‘Alpha’ इस दिन होगी OTT पर रिलीज

‘देसी ब्लिंग’ से मिली पहचान

पामेला सेरेना को Netflix India के शो ‘देसी ब्लिंग’ से पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में भी नाम बनाया है। उन्हें ‘मिसेज यूनिवर्स दुबई 2021’ और ‘मिसेज यूएई वर्ल्ड 2022’ का खिताब भी मिल चुका है। ‘लॉक अप 2’ में पामेला सेरेना का यह खुलासा उनके निजी जीवन के मुश्किल दौर को सामने लाता है। उनके मुताबिक, उस रिश्ते में मिले धोखे का असर आज भी उनके भरोसे पर पड़ा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा
Previous Story

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Anti Paper Leak Bill 2026 Lok Sabha Passes Amendment
Next Story

Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास, जानें क्या है यह बिल

Latest from Entertainment

𝐂𝐨𝐜𝐤𝐭𝐚𝐢𝐥 𝟐’ 𝐎𝐓𝐓 पर कब और कहां देखें? 𝐕𝐈𝐃𝐄𝐎 वायरल

Cocktail 2’ OTT पर कब और कहां देखें? VIDEO वायरल

थिएटर में Cocktail 2 मिस कर दी? अब इसे घर बैठे OTT पर देखने का मौका मिलेगा। जानिए संभावित रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी।  Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर Cocktail 2 जल्द ही OTT पर दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 14 अगस्त 2026 को Netflix पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  क्या है Cocktail 2 की कहानी? फिल्म में कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) एक लंबे समय से रिश्ते में हैं। दोनों शादी के दबाव और रिश्तेदारों से बचने के लिए सिसिली घूमने जाते हैं। वहीं उनकी मुलाकात दिया की दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब दिया अपने रिश्ते की परीक्षा लेने के लिए एली से कुणाल को आकर्षित करने के लिए कहती है। इसके बाद तीनों के बीच दिलचस्प लव ट्रायंगल शुरू हो जाता है।  https://www.instagram.com/reel/DZroA79gAmH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet   READ MORE: थ्रिलर, हॉरर और रोमांस, OTT पर आज मिलेगा भरपूर मनोरंजन  बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?  होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 143.51 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 92.02 करोड़ रहा, जबकि भारत में ग्रॉस कमाई 109.55 करोड़ दर्ज की गई। फिल्म ने पहले वीकेंड में 46.76 करोड़ और पहले हफ्ते में 67.81 करोड़ का कारोबार किया। इसके अलावा विदेशों से फिल्म ने 33.96 करोड़ की कमाई की।  https://www.instagram.com/reel/DZW3rxaP4Si/?utm_source=ig_web_button_share_sheet   READ

Don't Miss