Samsung Galaxy Unpacked 2026: क्या Samsung आज अपने फोल्डेबल फोन की दुनिया में बड़ा बदलाव करने वाला है? Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आज 22 जुलाई को लंदन में होगा। कंपनी इस इवेंट में Galaxy Z Flip 8, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च कर सकती है। इसके साथ Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Unpacked 2026 की शुरुआत आज शाम 6:30 बजे होगी। जानें Galaxy Z Flip 8 और Z Fold 8 की लीक कीमत और लाइव स्ट्रीमिंग।
Samsung Galaxy Unpacked 2026: भारत में कब शुरू होगा इवेंट?
Samsung का आज का बड़ा इवेंट भारतीय समय के मुताबिक, शाम 6:30 बजे शुरू होगा। लॉन्च से पहले ही नए फोल्डेबल फोन की कीमतों को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर की जाएगी। ऐसे में भारतीय यूजर्स घर बैठे नए डिवाइस के लॉन्च को लाइव देख सकेंगे।
READ MORE: Samsung, Xiaomi, Vivo और Oppo कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेहतर?
Galaxy Z Flip 8 की कीमत कितनी हो सकती है?
एक यूरोपीय रिटेलर की लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 को 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प में पेश किया जा सकता है। लीक कीमत के अनुसार, 256GB मॉडल की कीमत 1,349 यूरो यानी करीब 1.48 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,549 यूरो यानी लगभग 1.71 लाख रुपये होने का दावा किया गया है। हालांकि, ये कीमतें अभी आधिकारिक नहीं हैं। कंपनी लॉन्च के दौरान वास्तविक कीमत का ऐलान करेगी।
Galaxy Z Fold 8 की कीमत भी लीक
Galaxy Z Fold 8 को तीन स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें 256GB, 512GB और 1TB मॉडल शामिल हो सकते हैं। लीक के मुताबिक, 256GB मॉडल 2,069 यूरो यानी करीब 2.28 लाख रुपये का हो सकता है। वहीं 512GB मॉडल की कीमत 2,269 यूरो यानी लगभग 2.50 लाख रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 2,669 यूरो यानी करीब 2.94 लाख रुपये हो सकती है।
READ MORE: क्या सस्ते होंगे स्मार्टफोन? सरकार जल्द दे सकती बड़ी राहत
आज का Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट फोल्डेबल फोन पसंद करने वालों के लिए खास हो सकता है। अब देखना होगा कि Samsung Z Flip 8, Z Fold 8 और Z Fold 8 Ultra के साथ कौन से नए फीचर्स पेश करता है और इनकी भारतीय कीमत क्या रहती है।
