NEET 2026 Counselling: NEET 2026 का रिजल्ट 16 जुलाई को जारी हुआ और इस बार कटऑफ ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715/720 अंक हासिल कर टॉप किया। राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल तीसरे स्थान पर रहे।
NEET 2026 की बढ़ी कटऑफ ने छात्रों की चिंता बढ़ाई, जानें किन राज्यों में सरकारी मेडिकल सीट मिलने की संभावना ज्यादा है।
NEET 2026 में कटऑफ ने चौंकाया
इस साल सामान्य और EWS वर्ग के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 2025 में कटऑफ रेंज 686-144 थी, जो अब बढ़कर 715-213 हो गई है। पिछले साल General/EWS वर्ग में 50वें परसेंटाइल पर क्वालिफाइंग मार्क 276 था। वहीं, 2023 में यह 291 और 2022 में 275 के आसपास रहा था। इस बार बढ़ी कटऑफ ने मेडिकल सीट की दौड़ को और मुश्किल बना दिया है।
अभी करीब 10,000 छात्रों के अंक 600 से 700 के बीच बताए जा रहे हैं। वहीं करीब 90,000 उम्मीदवारों ने 500 से 600 के बीच अंक हासिल किए हैं। इन छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट पाना है।
READ MORE: NEET विवाद के बीच धमाका! OTT पर ‘Exam’ सीरीज ने खोली एजुकेशन सिस्टम की पोल
सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए किन राज्यों में मौका?
NEET विशेषज्ञ हरप्रीत सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मेडिकल सीटों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में इन राज्यों को काउंसलिंग विकल्पों में शामिल करना छात्रों के लिए फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने बताया कि General Category में करीब 25,000 से 30,000 रैंक तक कुछ सीटों की संभावना बन सकती है। हालांकि, असली स्थिति काउंसलिंग, कॉलेज, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगी। इसके उलट दिल्ली में मेडिकल सीटों की संख्या कम है इसलिए यहां एडमिशन के लिए काफी बेहतर रैंक की जरूरत पड़ सकती है।
तीन राउंड की काउंसलिंग में हर अपडेट जरूरी
NEET 2026 के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में छात्रों को हर चरण पर सावधान रहना होगा। विशेषज्ञ के मुताबिक, काउंसलिंग के तीन राउंड हो सकते हैं। हर राउंड के बाद सीटों की स्थिति बदल सकती है। कुछ उम्मीदवार सीट छोड़ सकते हैं। ऐसे में अगले राउंड में नई सीटें उपलब्ध हो सकती हैं। इसलिए छात्रों को हर नोटिफिकेशन पर नजर रखनी चाहिए और पसंद के कॉलेजों की सूची सोच-समझकर भरनी चाहिए।
READ MORE: NEET UG 2026: Telegram के काले कारनामे उजागर, सरकार ने किया BLOCK!
MCC और राज्य सरकार संभालेंगे काउंसलिंग
MBBS और BDS की All India Quota काउंसलिंग MCC कराएगा। वहीं State Quota की काउंसलिंग संबंधित राज्य की अथॉरिटी करेगी। NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों से जानकारी लें। किसी भी संदिग्ध मामले की शिकायत neetug2026@nta.ac.in या 011-40759000 पर की जा सकती है।
