Human-Fridge

VIDEO: अब इंसानों को ठंडा करेगा फ्रिज, 10 मिनट में मिलेगी राहत

7 mins read
12 views
July 20, 2026

Human Cooling Device: क्या आपने कभी मजाक में कहा है कि इतनी गर्मी है, मन करता है फ्रिज में बैठ जाएं? अब यह बात हकीकत बन गई है। जापान ने Human Refrigerator नाम का एक खास कूलिंग डिवाइस तैयार किया है, जो तेज गर्मी और लू से राहत देने के लिए बनाया गया है। दावा है कि यह मशीन सिर्फ 10 मिनट में शरीर का तापमान सामान्य करने में मदद करती है।

जापान का नया Human Refrigerator सिर्फ 10 मिनट में शरीर को ठंडा करने का दावा, जानिए यह कैसे काम करता है, इसकी कीमत क्या है?

Human Refrigerator क्या है और कैसे करता है काम?

इस अनोखे डिवाइस का असली नाम Do HieMon Box है। देखने में यह एक बड़े फ्रिज जैसा लगता है, लेकिन इसका इस्तेमाल खाने-पीने का सामान रखने के लिए नहीं, बल्कि इंसानों को तुरंत ठंडक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इस मशीन के अंदर का तापमान हमेशा करीब 15 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है। अंदर एक आरामदायक कुर्सी लगी होती है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस पर बैठता है, उसके सिर, गर्दन, कंधे और पीठ की ओर 5 डिग्री सेल्सियस की ठंडी हवा छोड़ी जाती है। इससे शरीर तेजी से ठंडा होने लगता है और गर्मी से राहत मिलती है।

https://youtu.be/3Nf9cN4wCBw?si=Xm4zp7bwxM8yCwlB

लू और हीट स्ट्रोक से बचाने में हो सकता है मददगार

इसे बनाने वाली जापानी कंपनी SDRC का कहना है कि इस डिवाइस में बैठने के बाद सिर्फ 5 मिनट में राहत महसूस होने लगती है। वहीं, करीब 10 मिनट में गर्मी और लू की वजह से होने वाली थकान काफी हद तक कम हो सकती है। सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मशीन 20 मिनट बाद अपने आप बंद हो जाती है, ताकि शरीर जरूरत से ज्यादा ठंडा न हो। कंपनी का दावा है कि यह सामान्य एयर कंडीशनर की तुलना में लगभग आधी बिजली खर्च करती है, जिससे इसका संचालन भी किफायती रहता है।

READ MORE: Kitchen Chimney को साफ करने के 6 आसान तरीके

किन जगहों पर सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होगी मशीन?

यह Human Refrigerator खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो लंबे समय तक तेज धूप या गर्म वातावरण में काम करते हैं।

  • कारखानों में काम करने वाले कर्मचारी
  • निर्माण स्थलों के मजदूर
  • गोदामों में काम करने वाले कर्मचारी
  • अत्यधिक गर्म इलाकों में ड्यूटी करने वाले लोग

डिवाइस को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान बताया गया है। इसलिए कंपनियां और संस्थान इसे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग स्थानों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

जापान में शुरू हो चुका है इस्तेमाल

यह खास मशीन जापान में अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी एक यूनिट गुन्मा प्रांत के माएबाशी सिटी हॉल में लगाई गई है, जहां लोग इसका मुफ्त इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी कीमत करीब 15 लाख येन, यानी लगभग 9 लाख बताई गई है। फिलहाल इसका उपयोग घरों की बजाय कंपनियों, फैक्ट्रियों और बड़े संस्थानों में किया जा रहा है।

READ MORE: सरकारी फैसले के बाद AC-Fridge हुए महंगे, खरीदने से पहले जान लें ये बात

बढ़ती गर्मी और हीट स्ट्रोक के खतरे के बीच जापान का यह Human Refrigerator नई तकनीक का दिलचस्प उदाहरण बनकर सामने आया है। अगर इसके नतीजे लंबे समय तक सफल रहते हैं, तो आने वाले समय में ऐसे कूलिंग सिस्टम दुनिया के दूसरे देशों में भी तेजी से अपनाए जा सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Zero-Knowledge-Proofs-Are-Crypto’s-Answer-to-the-AI-Trust-Crisis
Previous Story

AI ट्रस्ट संकट का समाधान बने Zero-Knowledge Proofs, जानिए कैसे

VIDEO: Lock Upp में ‘KISS’ विवाद, श्रीया के आरोपों से मचा बवाल
Next Story

VIDEO: Lock Upp में ‘KISS’ विवाद, श्रीया के आरोपों से मचा बवाल

Latest from Latest news

Don't Miss