Karnataka AI University: क्या आने वाले समय में बच्चे स्कूल से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखेंगे? कर्नाटक सरकार ने इसी दिशा में बड़ा कदम उठाया है। AI शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य ने ऐलान किया है कि कक्षा 6 से छात्रों को AI पढ़ाया जाएगा। साथ ही बेंगलुरु में देश की पहली सरकारी AI यूनिवर्सिटी भी स्थापित की जाएगी।
कर्नाटक सरकार ने AI शिक्षा को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए कब से कक्षा 6 में AI पढ़ाई जाएगी और AI यूनिवर्सिटी बनाने की पूरी योजना।
कक्षा 6 से शुरू होगी AI की पढ़ाई
Google I/O Connect India 2026 के दौरान उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ‘AI-Native Karnataka’ बनाना है। इसके तहत बच्चों को शुरुआती स्तर से ही AI की जानकारी दी जाएगी ताकि वे भविष्य की तकनीक के लिए तैयार हो सकें। सरकार का मानना है कि कम उम्र में ही AI की शिक्षा शुरू करने से छात्रों की डिजिटल समझ बेहतर होगी और भविष्य में नई तकनीकों को अपनाना उनके लिए आसान हो जाएगा।
Building an AI-native Karnataka
India’s first government-led AI University in Bengaluru, a dedicated AI Hub, the Karnataka AI Policy, AI education from Class VI, and two Hyperscale Green Data Centres will power the next era of innovation. pic.twitter.com/dX78hLZjeT
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) July 15, 2026
AI यूनिवर्सिटी और AI Hub पर रहेगा फोकस
राज्य सरकार केवल स्कूलों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। बेंगलुरु में देश की पहली सरकारी AI यूनिवर्सिटी बनाने की योजना है। यहां AI रिसर्च, नई तकनीक और कुशल विशेषज्ञ तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही एक AI Hub भी बनाया जाएगा, जहां स्टार्टअप, शोधकर्ता और उद्योग मिलकर नई तकनीकों पर काम करेंगे। सरकार दो बड़े ग्रीन डेटा सेंटर भी स्थापित करने की तैयारी में है, जिससे AI से जुड़ी जरूरतों को पूरा किया जा सके।
READ MORE: Google Finance App लॉन्च, अब निवेश होगा पहले से ज्यादा आसान
शिक्षा के साथ कई क्षेत्रों में होगा AI का इस्तेमाल
डी.के. शिवकुमार ने कहा कि AI का फायदा सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उपयोग शिक्षकों, डॉक्टरों, किसानों, कारोबार और सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने में भी किया जाएगा। उन्होंने Google से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जलवायु और शहरी परिवहन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की भी अपील की।
कर्नाटक को टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी
सरकार के अनुसार कर्नाटक में पहले से 17,000 से अधिक स्टार्टअप हैं और भारत के कुल सॉफ्टवेयर निर्यात में राज्य की हिस्सेदारी करीब 40% है। हालांकि AI शिक्षा कब से शुरू होगी और स्कूलों का पाठ्यक्रम कैसा होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
READ MORE: दिल्ली HC में Google का बड़ा खुलासा, YouTube पर सीमाएं
