Motorola-Edge-70-Max

Motorola Edge 70 Max आज लॉन्च, दमदार फीचर्स मिलेंगे

4 mins read
6 views
July 15, 2026

Motorola Edge 70 Max Launch: क्या आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? Motorola Edge 70 Max आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले Flipkart पर आई जानकारी से इसके कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं। बड़ी बैटरी, हाई-एंड प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले इस फोन की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है।

Motorola Edge 70 Max आज भारत में लॉन्च, फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 7100mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 7000 निट्स डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे।

Motorola Edge 70 Max में मिलेंगे दमदार फीचर्स

कंपनी ने पुष्टि की है कि Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। इसका AnTuTu स्कोर 30 लाख+ बताया गया है। फोन में 12GB तक रैम और बेहतर कूलिंग के लिए वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया जाएगा, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसान होगी।

डिस्प्ले और बैटरी होगी बड़ी ताकत

फोन में Quad HD+ LTPO डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी होगी। साथ ही 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप देगा।

READ MORE: Smartphone और Satellite फोन में क्या है अंतर? जानें सबकुछ

संभावित कीमत कितनी हो सकती है?

अभी कंपनी का Motorola Edge 70 Pro Plus भारत में 47,999 में बिक रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Max की शुरुआती कीमत 55,000 से कम हो सकती है। उम्मीद है कि इस कीमत पर इसका बेस वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा।

READ MORE: इन Smartphone को सालों तक मिलती हैं Software Updates!

अगर आप फ्लैगशिप फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Max एक मजबूत विकल्प बन सकता है। अब सभी की नजर इसकी आधिकारिक कीमत और बिक्री की तारीख पर टिकी है, जिसका खुलासा आज लॉन्च इवेंट में होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Sensex-550-अंक-उछला,-Nifty-मजबूत,-ये-शेयर-बने-स्टार
Previous Story

Sensex 550 अंक उछला, Nifty मजबूत, ये शेयर बने स्टार

यूपी-से-हिमाचल-तक-क्रिप्टो-फ्रॉड,-निवेशकों-के-करोड़ों-रुपये-फंसे
Next Story

यूपी से हिमाचल तक क्रिप्टो फ्रॉड, निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसे

Latest from Gadgets

Don't Miss