चीन ने AI सुरक्षा बढ़ाई, कंपनियों को दी कड़ी चेतावनी

7 mins read
11 views
July 8, 2026

AI Export Control: क्या चीन अपने सबसे ताकतवर AI मॉडल को दुनिया से छिपाना चाहता है? अभी सामने आई रिपोर्टों ने इस सवाल को और बड़ा बना दिया है। खबर है कि चीन ने अपनी प्रमुख टेक कंपनियों के साथ कई अहम बैठकें की हैं, ताकि देश के सबसे एडवांस्ड AI मॉडल विदेश न पहुंच सकें और संवेदनशील तकनीक सुरक्षित रहे।

चीन अपने सबसे एडवांस्ड AI मॉडल को सुरक्षित रखने की तैयारी में, जानिए सरकार क्यों नए नियम बना रही है और इसका दुनिया की AI इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ सकता है।

AI मॉडल सुरक्षा पर चीन क्यों हुआ सख्त?

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के अधिकारियों ने Alibaba, ByteDance और Z.ai जैसी कंपनियों के साथ कई दौर की बातचीत की। इन बैठकों का मकसद यह समझना था कि देश के सबसे उन्नत AI मॉडल और तकनीक को लीक होने या चोरी होने से कैसे बचाया जाए। रिपोर्ट के अनुसार, अभी इन एडवांस्ड मॉडल्स को सार्वजनिक नहीं किया गया है। चीन इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी अहम संपत्तियां मानता है। इसीलिए सरकार इनके इस्तेमाल और निर्यात पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी कर रही है।

AI चोरी पर बन सकते हैं कड़े नियम

सूत्रों के मुताबिक, बैठकों में इस बात पर भी चर्चा हुई कि अगर किसी ने AI तकनीक की चोरी या लीक की, तो उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अपराध माना जा सकता है। इसके अलावा सरकार यह भी विचार कर रही है कि घरेलू AI स्टार्टअप्स को विदेशी फंडिंग देने पर नए नियम लागू किए जाएं। हालांकि इन प्रस्तावों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा तेज़ है।

READ MORE: Claude AI फीचर्स और क्षमता: 2026 में क्या-क्या नया है?

DeepSeek के बाद बढ़ी दुनिया की दिलचस्पी

पिछले साल DeepSeek R1 मॉडल आने के बाद चीन के AI मॉडल दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। कम लागत और बेहतर प्रदर्शन की वजह से कई कंपनियां इनका इस्तेमाल कर रही हैं। इसी बीच Alibaba का Qwen, ByteDance का Doubao और Z.ai का GLM-5.2 मॉडल भी चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि GLM-5.2 की क्षमता कई अमेरिकी AI मॉडल्स के बराबर है, जबकि इसकी लागत काफी कम है।

अमेरिका-चीन के बीच AI को लेकर बढ़ी टक्कर

AI तकनीक को लेकर अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है। अमेरिका पहले ही अपने कुछ एडवांस्ड AI मॉडल्स की पहुंच विदेशी यूजर्स तक सीमित कर चुका है। अब चीन भी इसी दिशा में कदम बढ़ाता दिख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बीजिंग AI मॉडल्स पर नए प्रतिबंध लागू करता है, तो वैश्विक AI बाजार, निवेश और टेक कंपनियों की रणनीति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

READ MORE: OMG! इंसानों की नौकरियां खा रहा है Artificial Intelligence

AI अब सिर्फ नई तकनीक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का बड़ा हथियार बन चुका है। चीन के संभावित नए कदम आने वाले समय में पूरी AI इंडस्ट्री की दिशा बदल सकते हैं और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

CASHCAT-Meme-Coin
Previous Story

CASHCAT Meme Coin से 20 दिनों में मिला 1250 गुना रिटर्न

Meta Muse Image AI Generator Launch
Next Story

Meta Muse Image लॉन्च, दमदार फीचर्स संग प्राइवेसी पर उठे सवाल

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss