iPhone 18 Pro Data Leak मामले में भारत सरकार ने शुरू की कार्रवाई, जानिए कौन-सी जानकारी लीक हुई।
Data Privacy India: iPhone 18 Pro Data Leak को लेकर भारत सरकार ने जांच शुरू कर दी है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सिस्टम में हुई डेटा सेंध के बाद Apple के आने वाले iPhone 18 Pro से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज डार्क वेब पर सामने आए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
क्या-क्या जानकारी हुई लीक?
रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डेटा में iPhone 18 Pro के कंपोनेंट्स, सप्लायर की सूची और फोन की तस्वीरें शामिल हैं। यह जानकारी Apple आमतौर पर सार्वजनिक नहीं करता। बताया जा रहा है कि रैनसमवेयर हमले के बाद ये फाइलें डार्क वेब पर अपलोड की गईं। मामले की सूचना भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In को भी दे दी गई है।
READ MORE: Apple के बाद क्या Samsung, Microsoft और Dell भी बढ़ाएंगे अपने दाम?
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुरू की फॉरेंसिक जांच
डेटा लीक के बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक वैश्विक कंसल्टेंट को फॉरेंसिक ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डार्क वेब पर Tesla, Qualcomm और TSMC से जुड़े कुछ दस्तावेज भी सामने आए हैं। Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में इस डेटा लीक को कंपनी की सप्लाई चेन और गोपनीयता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
READ MORE: क्या अब Tesla लाएगी फैमिली के लिए 3-रो SUV?
सरकार और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स दोनों मामले की जांच कर रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि डेटा लीक की असली वजह क्या थी और इससे भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किए जाएंगे।
