Sony का बड़ा ऐलान, 2028 से खत्म होंगी PlayStation गेम डिस्क

Sony का बड़ा ऐलान, 2028 से खत्म होंगी PlayStation गेम डिस्क

5 mins read
1 views
July 2, 2026

Sony PlayStation: क्या आने वाले समय में PlayStation गेम्स की डिस्क इतिहास बन जाएंगी? PlayStation Digital Games को लेकर Sony ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि जनवरी 2028 से PlayStation के लिए आने वाले सभी नए गेम्स सिर्फ डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। यानी नए गेम्स अब Blu-ray डिस्क पर नहीं मिलेंगे।

Sony ने PlayStation यूजर्स को बड़ा अपडेट दिया, 2028 के बाद नए गेम्स Blu-ray डिस्क पर नहीं मिलेंगे।

2028 के बाद नहीं मिलेगी नई गेम्स की डिस्क

Sony Interactive Entertainment के मुताबिक जनवरी 2028 के बाद लॉन्च होने वाले सभी नए PlayStation गेम्स केवल PlayStation Store और डिजिटल डाउनलोड कोड बेचने वाले रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, 2028 से पहले रिलीज हुए गेम्स की फिजिकल डिस्क पहले की तरह बिकती रहेंगी। कंपनी का कहना है कि अब ज्यादातर खिलाड़ी गेम्स को ऑनलाइन डाउनलोड करना पसंद करते हैं। इसी वजह से डिजिटल मॉडल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

READ MORE: FragFest 2026: बिना टिकट लिए खेलें और जीतें 12 लाख

Sony ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

कंपनी का मानना है कि डिजिटल गेम्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे गेम बनाने, डिस्क तैयार करने और दुनियाभर में पहुंचाने की लागत भी कम होगी। हाल ही में Grand Theft Auto VI के रिटेल एडिशन को भी डाउनलोड कोड के साथ पेश करने की जानकारी सामने आई थी। इससे साफ है कि गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से डिजिटल मॉडल की ओर बढ़ रही है।

गेमर्स पर क्या पड़ेगा असर?

इस बदलाव के बाद गेम खरीदने और इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। डिजिटल गेम्स को फिजिकल डिस्क की तरह आसानी से बेचना, एक्सचेंज करना या दोस्तों को देना संभव नहीं होगा। इसके अलावा अगर किसी गेम का लाइसेंस खत्म हो जाए या उसे PlayStation Store से हटा दिया जाए तो कुछ मामलों में खिलाड़ियों की उस गेम तक पहुंच भी खत्म हो सकती है। यही वजह है कि डिजिटल ओनरशिप को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

READ MORE: गेमर्स को झटका: Microsoft ने Xbox Series X और S किए महंगे

आगे क्या होगा?

Sony पहले भी पुराने प्लेटफॉर्म जैसे PS3 और PS Vita के लिए PlayStation Store सपोर्ट कम करने की घोषणा कर चुका है। अब 2028 से सिर्फ डिजिटल गेम्स बेचने का फैसला गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। आने वाले समय में दूसरे गेमिंग ब्रांड भी इसी रास्ते पर चलते हैं या नहीं, इस पर पूरी इंडस्ट्री की नजर रहेगी। फिलहाल इतना तय है कि PlayStation यूजर्स के लिए गेम खरीदने का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold Price 2 July: 18K, 22K और 24K सोने का ताजा भाव जानें
Previous Story

Gold Price 2 July: 18K, 22K और 24K सोने का ताजा भाव जानें

CSM Technologies IPO: 5% डिस्काउंट पर लिस्ट, हर लॉट में नुकसान
Next Story

CSM Technologies IPO: 5% डिस्काउंट पर लिस्ट, हर लॉट में नुकसान

Latest from Gaming