CSM Technologies IPO: 5% डिस्काउंट पर लिस्ट, हर लॉट में नुकसान

CSM Technologies IPO: 5% डिस्काउंट पर लिस्ट, हर लॉट में नुकसान

5 mins read
11 views
July 2, 2026

CSM Technologies IPO: क्या हर IPO लिस्टिंग पर मुनाफा देता है? CSM Technologies IPO ने इस सवाल का जवाब आज साफ कर दिया। शेयर बाजार में कंपनी की शुरुआत उम्मीद से काफी कमजोर रही। शेयर IPO के अपर प्राइस 113 के मुकाबले करीब 5% डिस्काउंट पर 107.35 पर लिस्ट हुए, जिससे पहले ही दिन निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा।

CSM Technologies IPO में निवेश करने वालों को पहले ही दिन झटका, शेयर 107.35 पर लिस्ट हुए और रिटेल निवेशकों को नुकसान हुआ।

CSM Technologies IPO की कमजोर लिस्टिंग

आज CSM Technologies IPO की लिस्टिंग ने रिटेल निवेशकों को निराश किया। शेयर 107.35 पर खुला, जो इश्यू प्राइस से करीब 5.65 कम था। इसका असर यह हुआ कि एक लॉट रखने वाले निवेशकों को शुरुआती कारोबार में करीब 746 का नुकसान हुआ। लिस्टिंग के कुछ ही समय बाद शेयर पर 5% का लोअर सर्किट भी लग गया, जिससे बिकवाली का दबाव साफ दिखाई दिया।

GMP ने पहले ही दे दिए थे संकेत

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी इस कमजोर लिस्टिंग की ओर पहले ही इशारा कर रहा था। 28 जून को जहां GMP 4 था। वहीं, 29 जून तक यह घटकर शून्य हो गया। 2 जुलाई की सुबह तक भी इसमें कोई सुधार नहीं दिखा। इसका मतलब था कि निवेशकों को लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी थी।

READ MORE: Apple ने CCI पर लगाए गंभीर आरोप, जांच को बताया गलत

IPO को मिला इतना सब्सक्रिप्शन

CSM Technologies IPO को कुल मिलाकर 1.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

  • QIB: 1.02x
  • NII: 1.54x
  • रिटेल निवेशक: 1.63x
  • कर्मचारी वर्ग: 1.82x

हालांकि, सब्सक्रिप्शन ठीक-ठाक रहा, लेकिन यह मजबूत लिस्टिंग दिलाने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ।

IPO की अहम जानकारी

कंपनी का IPO आकार 145.78 करोड़ का था, जिसमें पूरा हिस्सा फ्रेश इश्यू का था। यह इश्यू 24 जून से 29 जून 2026 तक खुला रहा। प्राइस बैंड 107 से 113 प्रति शेयर रखा गया था। रिटेल निवेशकों के लिए 1 लॉट में 132 शेयर थे, जिसके लिए 14,916 का निवेश करना पड़ा।

READ MORE: Delhivery शेयरों में तेजी, बड़े निवेशकों ने निकाले 1800 करोड़

CSM Technologies IPO की लिस्टिंग ने यह दिखाया कि सिर्फ IPO में आवेदन करना ही मुनाफे की गारंटी नहीं होता। कमजोर GMP और सीमित सब्सक्रिप्शन का असर सीधे लिस्टिंग पर दिखा। अब निवेशकों की नजर कंपनी के आगे के प्रदर्शन और शेयर में आने वाली संभावित रिकवरी पर रहेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold Price 2 July: 18K, 22K और 24K सोने का ताजा भाव जानें
Previous Story

Gold Price 2 July: 18K, 22K और 24K सोने का ताजा भाव जानें

क्या सस्ते होंगे स्मार्टफोन? सरकार जल्द दे सकती बड़ी राहत
Next Story

क्या सस्ते होंगे स्मार्टफोन? सरकार जल्द दे सकती बड़ी राहत

Latest from Latest news

Don't Miss