iQOO Pad 5c Launched in India Price Specifications Features

iQOO Pad 5c लॉन्च, खरीदने से पहले जानें कीमत और फीचर्स

4 mins read
2 views
July 1, 2026

iQOO India Launch: क्या आप ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ हो? iQOO Pad 5c ने चीन में एंट्री कर ली है। यह नया मिड-रेंज टैबलेट Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले और 10,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। फिलहाल इसकी बिक्री चीन में शुरू हो गई है।

नया iQOO Pad 5c बड़ी स्क्रीन, तेज प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया, जानें इसकी कीमत और फीचर्स।

iQOO Pad 5c के फीचर्स क्या हैं?

iQOO Pad 5c में 12.1 इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह टैबलेट OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में अधिकतम 12GB LPDDR5X RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। 128GB मॉडल में UFS 3.1, जबकि 256GB वेरिएंट में तेज UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।

READ MORE: क्या दुनिया से गायब होंगे Smartphone? सामने आई ये वजह

बैटरी, कैमरा और दूसरे फीचर्स

टैबलेट में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 12.3 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो चला सकता है। डिवाइस में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें चार स्पीकर्स, 3D कूलिंग सिस्टम, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी ने इसमें एक खास पावर रिजर्व मोड भी दिया है, जिससे टैबलेट स्टैंडबाय में 1,000 दिनों तक रह सकता है।

कीमत और भारत में उपलब्धता

iQOO Pad 5c को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

  • 8GB + 128GB: CNY 2,699 (करीब 38,000)
  • 8GB + 256GB: CNY 2,999 (करीब 42,000)
  • 12GB + 256GB: CNY 3,499 (करीब 49,000)

फिलहाल यह टैबलेट Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए चीन में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने अभी भारत में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।

READ MORE: इन Smartphone को सालों तक मिलती हैं Software Updates!

iQOO Pad 5c दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर आया है। अब भारतीय यूजर्स की नजर इसकी लॉन्च डेट पर टिकी है, जिसका इंतजार अभी जारी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Roblox ने लॉन्च किए 5 फीचर्स, बच्चों की सुरक्षा हुई आसान

Latest from Gadgets

Don't Miss