Peddi-OTT-Release-Date-Netflix-Ram-Charan-Janhvi-Kapoor

OTT पर रिलीज होगी ‘Peddi’, हिंदी रिलीज ने बढ़ाई बेचैनी

5 mins read
22 views
June 29, 2026

Peddi OTT Release: क्या आप राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म Peddi का OTT पर इंतजार कर रहे हैं? अब दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। Peddi OTT Release को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म 2 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी। हालांकि हिंदी दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

OTT पर Peddi के आने का इंतजार खत्म, फिल्म 2 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

कब और किन भाषाओं में होगी रिलीज?

Peddi ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। थिएटर में करीब एक महीने का सफर पूरा करने के बाद अब फिल्म OTT पर आ रही है। 2 जुलाई से यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में Netflix पर उपलब्ध होगी। फिल्म के डिजिटल रिलीज का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अब दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे।

हिंदी दर्शकों को क्यों करना होगा इंतजार?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता हिंदी वर्जन के लिए अलग रणनीति अपना रहे हैं। बताया जा रहा है कि हिंदी संस्करण को थिएटर में 8 सप्ताह का समय दिया जाएगा। इसी वजह से हिंदी भाषा में फिल्म 30 जुलाई के आसपास OTT पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से हिंदी रिलीज की तारीख पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

READ MORE: राजामौली की ‘Varanasi’ बनेगी OTT की सबसे महंगी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

निर्देशक Buchi Babu Sana की इस स्पोर्ट्स ड्रामा में Ram Charan और Janhvi Kapoor मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा Jagapathi Babu, Shiva Rajkumar, Boman Irani और Divyendu Sharma भी अहम किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ है। रिलीज के 25 दिनों में फिल्म ने भारत में 240 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई करीब 336 करोड़ पहुंच चुकी है। इसके बावजूद फिल्म अभी अपनी लागत पूरी तरह वसूल नहीं कर सकी है।

READ MORE: The Alliance Review: गेम ऐसा, जहां दोस्त भी बन सकते हैं सबसे बड़े दुश्मन

OTT रिलीज के बाद Peddi को नए दर्शक मिलने की उम्मीद है। खासकर दक्षिण भारतीय भाषाओं के दर्शक 2 जुलाई से फिल्म का आनंद ले सकेंगे, जबकि हिंदी दर्शकों को कुछ और दिन इंतजार करना होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Reels देखते हैं? हर स्क्रॉल बढ़ा सकता है खतरा
Previous Story

Reels देखते हैं? हर स्क्रॉल बढ़ा सकता है खतरा

Apple CCI Antitrust India App Store Case
Next Story

Apple ने CCI पर लगाए गंभीर आरोप, जांच को बताया गलत

Latest from Entertainment

Don't Miss