AI Data Center Chips: जापान की मेमोरी चिप निर्माता Kioxia Holdings के साथ अभी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। कंपनी ने अब अमेरिकी बाजार में डिपॉजिटरी रिसीट्स (US Depositary Receipts) जारी करने की योजना का खुलासा किया है, जिससे वैश्विक निवेशकों को सीधे कंपनी में निवेश का मौका मिल सकेगा। Kioxia होल्डिंग्स ने अपनी सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग में घोषणा की कि वह अप्रैल और जून 2027 के बीच अमेरिकी बाज़ार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। AI और डेटा सेंटर सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच कंपनी निवेशकों का ध्यान तेजी से खींच रही है।
Kioxia Holdings के शेयर AI बूम की वजह से तेजी से बढ़ रहे, कंपनी 2027 में अमेरिकी बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है।
Kioxia को AI बूम का बड़ा फायदा
Kioxia फ्लैश मेमोरी और SSD बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी के मुताबिक, जेनरेटिव AI से जुड़े डेटा सेंटरों और एंटरप्राइज ग्राहकों की बढ़ती मांग के कारण उसके राजस्व में करीब 37% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। AI मॉडल्स को बड़ी मात्रा में डेटा स्टोर और प्रोसेस करने की जरूरत होती है। यही वजह है कि NAND स्टोरेज और SSD की मांग तेजी से बढ़ रही है। Kioxia इसी ट्रेंड का बड़ा लाभ उठा रही है।
शेयरों में जबरदस्त तेजी से बढ़ा निवेशकों का भरोसा
कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। शेयरधारकों को जारी किए गए दस्तावेज़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 और अप्रैल 2026 के बीच कंपनी के शेयर की कीमत में 20 गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं, इस साल कंपनी के शेयरों में करीब 800% तक उछाल देखने को मिला। बढ़ती लिक्विडिटी और नए निवेशकों की एंट्री ने भी इस तेजी को मजबूती दी है।
अमेरिका में लिस्टिंग से क्या होगा फायदा?
मुख्य वित्तीय अधिकारी योशिहिको कावामुरा ने बताया कि अमेरिकी बाजार में डिपॉजिटरी रिसीट्स जारी करना कंपनी के लिए एक बड़ा कदम होगा। इससे दुनिया के सबसे बड़े पूंजी बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी। कंपनी रिटेल निवेशकों के लिए शेयरों को और सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्टॉक स्प्लिट पर भी विचार कर रही है। इससे छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है।
READ MORE: AI और Deeptech पर Info Edge मेहरबान, 1003 करोड़ निवेश
पीसी और स्मार्टफोन बाजार से भी मिल रहा सहारा
Kioxia के CEO हिरू ओटा ने कहा कि AI सेक्टर के अलावा, PC और स्मार्टफोन मार्केट में भी NAND मेमोरी की मांग मज़बूत बनी हुई है। उम्मीद है कि इससे आने वाले महीनों में कंपनी के कारोबार को और बढ़ावा मिलेगा।
READ MORE: AI बबल से बचकर Zoho बनाएगा भरोसेमंद और स्मार्ट तकनीक
