Best Smartphones Under 25000 to 30000 India

2026 के टॉप स्मार्टफोन: 25 से 30 हजार में कौन सा है आपके लिए बेस्ट?

7 mins read
12 views
June 16, 2026

Top Best Smartphones: क्या आप भी 25,000 से 30,000 के बजट में ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें कैमरा भी दमदार हो, बैटरी भी लंबी चले और परफॉर्मेंस भी फ्लैगशिप जैसी मिले? आज मार्केट में इस प्राइस रेंज में कुछ ऐसे स्मार्टफोन आ चुके हैं जो सीधे मिड-रेंज सेगमेंट की परिभाषा बदल रहे हैं। Best Phones Under ₹25,000 2026 में अब यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिल रहा है।

25,000 से 30,000 में Best Smartphones 2026: Samsung, OnePlus, Realme में से कौन सा खरीदें?

OnePlus Nord 5 और Realme 15 Pro ने बढ़ाई टक्कर

OnePlus Nord 5 इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर आया है। इसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 12GB RAM तक का सपोर्ट मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6800mAh बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

दूसरी तरफ Realme 15 Pro भी दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 7000mAh बैटरी मिलती है। साथ ही यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे और मजबूत बनाता है।

Vivo V60e और iQOO Neo 10 में कैमरा और गेमिंग का मुकाबला

Vivo V60e खासकर कैमरा लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 200MP मेन कैमरा, OIS सपोर्ट और 30x ऑप्टिकल जूम मिलता है। इसके साथ 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे और खास बनाते हैं।

वहीं iQOO Neo 10 गेमिंग यूजर्स को टारगेट करता है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 16GB RAM, और 7000mAh बैटरी मिलती है। इसका 120W फास्ट चार्जिंग इसे मिनटों में चार्ज कर देता है। साथ ही इसमें वाष्प कूलिंग चैंबर भी दिया गया है, जिससे हैवी गेमिंग के दौरान भी फोन गर्म नहीं होता।

Motorola Edge 60 Pro का बैलेंस्ड परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 Pro इस लिस्ट में सबसे बैलेंस्ड फोन माना जा रहा है। इसमें 6.7-इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले, Dimensity 8350 Extreme चिपसेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP + 50MP + 10MP कैमरा सिस्टम दिया गया है जो फोटोग्राफी को काफी मजबूत बनाता है। साथ ही 6000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग इसे डेली यूज के लिए परफेक्ट बनाते हैं। कंपनी इसमें 3 साल OS अपडेट और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

Redmi, Poco और Nothing ने बजट सेगमेंट को किया और मजबूत

25,000 के अंदर Redmi Note 14 Pro एक भरोसेमंद विकल्प है। इसमें 50MP कैमरा ट्रिपल सेटअप, 5500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है। Poco X7 Pro में Dimensity 8400-Ultra प्रोसेसर, 90W टर्बोचार्ज और 6550mAh बैटरी दी गई है। वहीं Nothing Phone 3a अपने यूनिक डिजाइन और कैमरा सिस्टम के लिए जाना जा रहा है। इसमें 50MP डुअल कैमरा + 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

READ MORE: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple ने लॉन्च किया iOS 27

किस फोन में क्या खास है?

आज के समय में यूजर्स सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा का सही बैलेंस चाहते हैं। इसी वजह से इस प्राइस सेगमेंट में कंपनियां लगातार इनोवेशन कर रही हैं।

  • गेमिंग: iQOO Neo 10 सबसे आगे
  • कैमरा: Vivo V60e और Nothing Phone 3a
  • बैटरी: Realme 15 Pro और iQOO Neo 10
  • बैलेंस्ड ऑलराउंडर: Motorola Edge 60 Pro

READ MORE: Smartphone के बाद अब डिस्प्ले भी नोएडा में बनाएगा Samsung

Best Phones Under 25,000 से 30,000 की यह लिस्ट दिखाती है कि अब मिड-रेंज स्मार्टफोन भी फ्लैगशिप फीचर्स देने लगे हैं। यूजर्स को अब बजट में भी पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-एंड कैमरा मिल रहा है। सही फोन चुनना अब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Agentic Universe CEO Anirudh Arun
Previous Story

Indian AI startups को US से मिल रही बड़ी फंडिंग, जानें वजह

Gold Price 16 June: कितना महंगा हुआ सोना? जानें 22K और 24K का रेट
Next Story

Gold Price 16 June: कितना महंगा हुआ सोना? जानें 22K और 24K का रेट

Latest from Gadgets

Don't Miss