FIFA World Cup 2026 Ticket Scam Alert Fake Websites

FIFA फैंस अलर्ट: इन वेबसाइट्स से न खरीदें World Cup टिकट

7 mins read
1 views
June 12, 2026

FIFA World Cup 2026: क्या आप भी FIFA World Cup 2026 के टिकट ऑनलाइन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ताज़ा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि FIFA World Cup Ticket Scam के जरिए साइबर अपराधी फुटबॉल फैंस को निशाना बना रहे हैं। यह कोई साधारण फर्जी वेबसाइट नहीं, बल्कि ऐसा जाल है जो OTP तक चुरा सकता है। साइबर सुरक्षा कंपनी CloudSEK ने दावा किया है कि इस ठगी के पीछे संगठित विदेशी हैकर समूह सक्रिय हैं। फर्जी टिकट वेबसाइटों के जरिए लोगों की बैंकिंग जानकारी चोरी की जा रही है।

सावधान! FIFA World Cup 2026 के नाम पर 40 फर्जी टिकटिंग वेबसाइट्स का खुलासा, CloudSEK ने किया बड़ा अलर्ट।

कैसे काम करता है FIFA World Cup Ticket Scam?

CloudSEK के अनुसार, साइबर अपराधियों ने FIFA टिकट बुकिंग जैसी दिखने वाली कई नकली वेबसाइटें तैयार की हैं। इन वेबसाइटों पर मैच, स्टेडियम, सीट चयन और भुगतान विकल्प बिल्कुल असली जैसे दिखाई देते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि जांच के दौरान कम से कम 40 फर्जी FIFA वेबसाइटें सामने आईं। इनमें कुछ वेबसाइटों पर ओपनिंग मैच का टिकट 275 डॉलर (करीब 24,750) में दिखाया गया था। वहीं, 5 टिकटों का पैकेज लगभग 1,375 डॉलर (करीब 1.23 लाख) में बेचा जा रहा था।

OTP डालते ही हो सकता है बड़ा नुकसान

सबसे खतरनाक बात यह है कि यह ठगी रियल-टाइम में काम करती है। जब कोई यूजर भुगतान करता है तो फर्जी सिस्टम उसके कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, CVV और OTP तक की जानकारी हासिल कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ OTP आधारित सुरक्षा अब पर्याप्त नहीं है। अगर कोई व्यक्ति नकली वेबसाइट पर OTP दर्ज कर देता है तो उसके बैंक खाते से रकम निकल सकती है। CloudSEK के मुताबिक, इस नेटवर्क में 15 सक्रिय अपराधी ऑपरेटर शामिल हैं जो लगातार नए यूजर्स को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

READ MORE: सट्टेबाजी में फंसा Polymarket, दक्षिण कोरिया पुलिस ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया बन रहा सबसे बड़ा हथियार

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा ट्रैफिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आ रहा है। फर्जी लिंक अक्सर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 60% से 65% ट्रैफिक फेसबुक से आया, करीब 15% ट्रैफिक इंस्टाग्राम से मिला, अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश रहा और कई अन्य देशों के यूजर्स भी निशाने पर हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ सोशल मीडिया पर दिखने वाले टिकट ऑफर्स से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

टिकट खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

CloudSEK ने साफ कहा है कि FIFA World Cup 2026 के टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही खरीदें। साथ ही इन नामों वाले डोमेन से बचने की सलाह दी गई है:

  • ww-fifa
  • www-fifa
  • sdf-26fifa
  • tbpay

किसी भी आकर्षक ऑफर या सस्ते टिकट के लालच में आने से पहले वेबसाइट का पता जरूर जांचें।

READ MORE: अमेरिका के नए क्रिप्टो कानून पर White House की बड़ी बैठक

FIFA World Cup 2026 का उत्साह साइबर अपराधियों के लिए कमाई का जरिया बन गया है। अभी और आने वाले दिनों में टिकट खरीदते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी गलती आपके बैंक खाते को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OTT Releases This Week Karuppu Raakh Bhooth Bangla
Previous Story

करुप्पु से तारकटा तक… इस वीकेंड OTT पर मिलेगा डबल डोज

Latest from Cybersecurity

Don't Miss