Realme P4R 5G लॉन्च

Realme P4R 5G लॉन्च, बैटरी और फीचर्स दोनों दमदार

3 mins read
14 views
June 10, 2026

Realme P4R 5G: क्या आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बार-बार चार्ज न करना पड़े? Realme ने आज भारत में अपना नया Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर बड़ी बैटरी, स्मूथ गेमिंग और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ वाला 5G फोन तलाश रहे हैं, तो Realme P4R 5G बेस्ट है, जानिए इसकी कीमत और खास फीचर्स।

Realme P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत

Realme P4R 5G में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकता है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर और कैमरा

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, AI Eraser, AI Portrait Glow और AI Ultra Clarity जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं।

READ MORE: Vivo Y500i की एंट्री, Redmi और Realme की बढ़ी टेंशन

कीमत और बिक्री

Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रखी गई है। फोन की बिक्री 17 जून से शुरू होगी। यूजर्स इसे Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक छूट और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिलेगा।

READ MORE: Realme 16x 5G जल्द लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें

अगर आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी डिस्प्ले है, तो Realme P4R 5G बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है। खासकर 8000mAh बैटरी इसे बाजार के कई स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

pranit more 370 biryani controversy viral Statement
Previous Story

एक डिनर, एक बयान और फिर… इंटरनेट पर क्यों फूटा सेलेब्स का गुस्सा?

HELLO… निवेश करो और बनों ‘करोड़पति’, सामने आई पूरी सच्चाई
Next Story

HELLO… निवेश करो और बनों ‘करोड़पति’, सामने आई पूरी सच्चाई

Latest from Gadgets

Don't Miss