Meta-IPSOS रिपोर्ट: भारत में वीडियो देखने का बढ़ा क्रेज

Meta-IPSOS रिपोर्ट: भारत में वीडियो देखने का बढ़ा क्रेज

8 mins read
1 views
June 7, 2026

Instagram Reels: भारत में इंटरनेट यूजर्स के बीच वीडियो देखने की आदत तेजी से बढ़ रही है और अब यह एक डेली हैबिट बन चुकी है। Meta द्वारा IPSOS के साथ की गई नई रिसर्च में यह सामने आया है कि भारत में 97% यूजर्स रोजाना कम से कम एक बार Meta प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो देखते हैं। यह ट्रेंड शॉर्ट-फॉर्म और मोबाइल-फर्स्ट कंटेंट की बढ़ती लोकप्रियता को साफ दिखाता है।

भारत में 97% यूजर्स रोज वीडियो देखते हैं, जिसमें Reels और शॉर्ट वीडियो सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बढ़ा वीडियो ट्रेंड

यह रिसर्च सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही। इसमें 23 जगहों के 4,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया, जिनमें मेट्रो, Tier-2, Tier-3 शहर और ग्रामीण इलाके शामिल थे।

  • 98% शहरी यूजर्स रोज वीडियो देखते हैं
  • 94% ग्रामीण यूजर्स भी रोज वीडियो देखते हैं

इससे साफ है कि वीडियो-फर्स्ट इंटरनेट अब पूरे भारत में फैल चुका है।

Meta प्लेटफॉर्म्स पर मजबूत वीडियो एंगेजमेंट

  • 97% Gen Z यूजर्स रोज वीडियो देखते हैं
  • 97% महिलाएं भी रोज वीडियो देखती हैं
  • 98% NCCS A कैटेगरी के यूजर्स सक्रिय हैं

यह दिखाता है कि Meta प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो कंटेंट हर तरह के यूजर्स को जोड़ रहा है, चाहे वह मास मार्केट हो या प्रीमियम ऑडियंस।

Reels बना सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म

Reels भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट बन चुका है।

  • 89% Gen Z यूजर्स रोज Reels देखते हैं
  • 85% महिलाएं नियमित रूप से Reels का उपयोग करती हैं
  • 88% NCCS A यूजर्स भी रोज Reels देखते हैं

Reels अब सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि ट्रेंड, ब्रांड और क्रिएटर्स को खोजने का बड़ा माध्यम बन चुका है।

नए प्रोडक्ट और ब्रांड की खोज का मुख्य जरिया

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि लोग अब प्रोडक्ट और ब्रांड की जानकारी के लिए भी Meta प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • 84% Gen Z यूजर्स नए प्रोडक्ट्स और ब्रांड यहां खोजते हैं
  • 73% ग्रामीण यूजर्स भी यहां से प्रोडक्ट्स और सर्विसेस देखते हैं

इससे पता चलता है कि जानकारी और खरीदारी के फैसले अब क्रिएटर-लेड कंटेंट से प्रभावित हो रहे हैं।

किस तरह का कंटेंट सबसे ज्यादा देखा जाता है?

  • ब्यूटी और मेकअप: 52%
  • फैशन: 52%
  • लाइफस्टाइल और फिटनेस: 42%
  • कॉमेडी: 39%
  • स्पोर्ट्स: 38%
  • ट्रैवल: 37%

यह दिखाता है कि लोग अपने रोजमर्रा से जुड़े और मनोरंजक कंटेंट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

क्रिएटर्स की बढ़ती भूमिका

IPSOS की रिपोर्ट बताती है कि क्रिएटर्स का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। Reels पर क्रिएटर एंगेजमेंट अन्य शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स की तुलना में लगभग 60% ज्यादा है।

READ MORE: YouTube पर AI कंटेंट की निगरानी तेज, फर्जी वीडियो पर लगेगा ऑटो लेबल

खरीदारी के फैसलों पर Reels का असर

  • 81% प्रोडक्ट डिस्कवरी
  • 66% कंसीडरेशन (विचार)
  • 47% खरीद निर्णय

ऑटोमोबाइल सेक्टर में Meta का प्रभाव और भी मजबूत है:

  • 82% डिस्कवरी
  • 68% कंसीडरेशन
  • 50% खरीद निर्णय

फाइनेंशियल सर्विसेज पर भी असर

  • 76% ग्रामीण यूजर्स रोज creators के साथ जुड़ते हैं
  • 54% महिलाएं भी financial services कंटेंट से जुड़ी रहती हैं

READ MORE: अब फेसबुक ग्रुप में AI का तड़का, Meta का नया Forum ऐप चर्चा में

Meta और IPSOS की यह रिपोर्ट बताती है कि भारत में वीडियो कंजम्पशन अब सिर्फ मनोरंजन नहीं रह गया है। यह अब डिस्कवरी, ब्रांडिंग और खरीदारी का एक बड़ा जरिया बन चुका है। Reels और शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट ने डिजिटल अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Stranger Things स्टार Until Dawn 2 में शामिल
Previous Story

Stranger Things स्टार Until Dawn 2 में शामिल

Latest from Apps

Don't Miss